फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Shikshamitras did not receive their honorarium of Rs 6000 for summer camp

Bijnor News: शिक्षामित्रों का समर कैंप का 6000 रुपये मानदेय नहीं मिला

Mon, 14 Jul 2025 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Shikshamitras did not receive their honorarium of Rs 6000 for summer camp
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ बिजनौर की पालिका पार्क में रविवार को हुई बैठक में प्रभारी पश्चिम उप्र सुचित मलिक ने कहा कि समरकैंप समाप्त हो काफी दिन बीत गए, लेकिन समर कैंप संचालित कराने वाले शिक्षामित्रों का अभी तक छह हजार रुपये मानदेय का भुगतान नहीं हुआ।
जिलाध्यक्ष अजयपाल सिंह ने कहा कि शिक्षामित्रों का मानदेय जल्द उनके खातों में भेजे, वरना आंदोलन किया जाएगा। बताया कि 25 जुलाई को सभी शिक्षामित्र दोपहर 12 बजे जिला बेसिक शिक्षाधिकारी कार्यालय बिजनौर प्रांगण में एकत्रित होंगे।
विज्ञापन

यहां शिक्षामित्र जनपद में अब तक मृतक शिक्षामित्रों को श्रद्धांजली अर्पित करेंगे। बाद में सभी कलक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से प्रेषित करेंगे। जिला कोषाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने शिक्षामित्रों से संगठन का सदस्य शुल्क जमा करने को कहा। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष राधा चौधरी ने सभी महिला शिक्षामित्रों से 25 जुलाई को बीएसए कार्यालय पर पहुंचने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में जिला महामंत्री अनुज राणा, ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मदपुर देवमल पंकज राजपूत, पवन कुमार, आलोक शर्मा, जोगेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed