{"_id":"57699f0d4f1c1ba236b47f9b","slug":"shgs-praise","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वयं सहायता समूहों की प्रशंसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वयं सहायता समूहों की प्रशंसा
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Wed, 22 Jun 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद में डीएम बी चंद्रकला ने एनआरएलएम और ओडीएफ योजना में महिलाओं की भागीदारी की प्रशंसा की। उन्होंने गांव जगदीशपुर में उजाला ग्राम संगठन द्वारा शुरू किए गए प्रेरणा आजीविका सेनेट्री स्टोर का उद्घाटन किया। डीएम ने धनौरा स्वयं सहायता समूह द्वारा ओडीएफ निगरानी समिति द्वारा वर्दी बनाने के काम को भी सराहा। गांव जगदीशपुर बाजोपुर का डीएम बी चंद्रकला ने मंगलवार देर शाम भ्रमण किया। डीएम ने ओडीएफ अभियान के अंतर्गत एनआरएलएम के स्वयं सहायता समूह, उजाला ग्राम संगठन द्वारा शौचालय निर्माण में सहभागिता की सराहना की। डीएम ने स्वयं सहायता समूह द्वारा गांव में स्थापित प्रेरणा आजीविका सेनेट्री स्टोर का उद्घाटन किया। एसडीएम शिशिर यादव एवं बीडीओ एके उपाध्याय की उपस्थिति में डीएम ने ओडीएफ निगरानी समिति के लिए धनौरा स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार वर्दी की भी सराहना की। ग्राम प्रधान खुशनूदा के नेतृत्व में गांव को शौचमुक्त बनाने के लिए किए जा रहे प्रयास को डीएम ने सराहा।
विज्ञापन