फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sherbaz Pathan made accused in CAA nuisance

शेरबाज पठान को पुलिस ने बनाया आरोपी

Fri, 07 Feb 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Sherbaz Pathan made accused in CAA nuisance
सीएए उपद्रव में शेरबाज पठान को बनाया आरोपी
विज्ञापन

बिजनौर। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शेरबाज पठान एवं सपा नेता हनी फैसल ने भी 20 दिसंबर को बिजनौर में उपद्रव कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। दोनों ने लोगों को खूब उकसाया था। शेरबाज पठान को भी इस मामले में आरोपी बनाया गया है। शेरबाज पठान से जुड़े लोगों को भी पुलिस खंगालने में जुट गई है।
नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ 20 दिसंबर को जिले में जमकर उपद्रव हुआ था। इस मामले में पूरे जिले में 30 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हुए। पांच हजार से ज्यादा आरोपी बनाए गए थे। 146 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। झंडापुर मदरसे के संचालक डा.फुरकान महरबान, नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन जावेद आफताब, आदिल पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। सपा नेता हनी फैसल के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज हुई थी। एसआईटी की टीम इस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

बुधवार को मुकदमे की तारीख पर जा रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष शेरबाज पठान को पुलिस जजी के गेट से दबोच लाई और थाने लाकर चार घंटे तक पूछताछ की। धारा 41 का नोटिस देकर उन्हें छोड़ा गया। पुलिस के मुताबिक शेरबाज पठान ने बिजनौर में उपद्रव कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। तमाम लोगों को मोबाइल से कॉल करके उकसाया था। पुलिस की जांच में यह बात सामने आ चुकी है। शेरबाज पठान को इस मामले में अब आरोपी बनाया गया है। धारा 41 का नोटिस देकर उन्हें इसलिए छोड़ा गया ताकि आवश्यकता पड़ने पर पुलिस जब चाहे उन्हें पूछताछ के लिए बुला सकती है। हालांकि पूछताछ के दौरान शेरबाज पठान उपद्रव में अपनी भूमिका होने से इंकार करते रहे लेकिन पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी। सपा लोहिया वाहिनी के पूर्व प्रदेश सचिव हनी फैसल की भी बवाल कराने में महत्वपूर्ण भूमिका जांच के दौरान पाई गई है। उन्होंने भी बिजनौर में बवाल कराने के लिए मोबाइल से फोन कॉल करके लोगों को खूब उकसाया था। पुलिस हनी फैसल की भी तलाश में जुटी है। पुलिस के मुताबिक हनी फैसल के खिलाफ भी लोगों को भड़काने के तमाम सबूत मिल गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर कोतवाल रमेश चंद्र शर्मा के मुताबिक कांग्रेस जिलाध्यक्ष शेरबाज पठान ने लोगों को भड़काकर बिजनौर में बवाल कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्हें इस मामले में आरोपी बनाया गया है। पुलिस शेरबाज पठान से जुड़े लोगों को भी खंगाल रही है। हनी फैसल के खिलाफ भी लोगों को भड़काने के तमाम सबूत मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed