फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Shehnaiyan ran in the district on Vasant Panchami

वसंत पंचमी पर जिले में बजी शहनाइयां

Wed, 17 Feb 2021 12:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
Shehnaiyan ran in the district on Vasant Panchami
बिजनौर में शादी के लिए सजा बेकट हाल - फोटो : BIJNOR
वसंत पंचमी पर जिले में बजी शहनाइयां
विज्ञापन

बिजनौर। वसंत पंचमी पर बसंत रखा गया और मां सरस्वती की पूजा हुई। इसके साथ ही जिले भर में 500 से ज्यादा शादियां र्हुइं। मांगलिक कार्यक्रमों के लिए बैंक्वेट हॉल बुक रहे। कई स्थानों पर शादी के लिए लोगों को जगह नहीं मिली। गांव देहात में टेंट लगाकर शादी की रस्म पूरी की गई। सड़कों पर दोपहर से लेकर रात तक बैंडबाजों के साथ बरात चढ़ती रहीं। जिससे कई स्थानों पर जाम भी लग गया। जिले खुलवाने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
वसंत पंचमी के बाद अनबुझ साहलग होता है। इसके लिए लोगों ने पहले से ही बैंक्वेट हॉल, हलवाई, बैंडबाजा बुक करा लिए थे। जिले में करीब 400 बैंक्वेट हॉल हैं ये सभी मंगलवार को बुक रहे। वसंत पंचमी पर जिले में 500 से ज्यादा शादी र्हुइं। एक-एक बैंक्वेट हॉल में दो-दो शादियां भी रहीं। दिन रात के लिए ये बैंक्वेट हॉल बुक रहे। गांव देहात के लोगों ने बैंक्वेट हॉल नहीं मिलने पर गांव में ही टेंट लगाकर शादियों की रस्मों को पूरा किया। शादी की लोग कई दिनों से तैयारी करने में जुटे थे। जिन लोगों को बैंक्वेट नहीं मिले, उन्होने दो दिन बाद शादी कराने का मुहूर्त निकलवा लिया। कई लोगों के यहां 19 फरवरी को शादी है। शादी के लिए कार्ड बांट दिए गए हैं। ये लोग कह रहे हैं कि पंडित ने वसंत पंचती के बाद 19 फरवरी को शादी करने का मुहूर्त निकाला है। स्वयंवर बैंक्वेट हॉल के स्वामी विनीत अग्रवाल उर्फ लालू के मुताबिक वसंत पंचमी पर सभी बैंक्वेट हॉल बुक हैं। कई बैंक्वेट हॉल में दो दो शादियां भी हैं। मंगलवार को वसंत पंचमी के बदन कोई भी बैंक्वेट हॉल खाली नहीं रहा।
विज्ञापन

पीले चावल और कढ़ी का प्रसाद खाया
वसंत पंचमी पर लोगों ने वसंत रखने के बाद अपने घरों में मां सरस्वती की पूजा की। पीले कपडेे़े पहने व पीले रंग का ही भोजन किया। किसी ने घरों में पीले चावल तो किसी ने कढ़ी बनवाई। वसंत पंचमी पर पीला भोजन करना शुभ माना जाता है। लोगों ने पीले चावन और कढ़ी का प्रसाद भी बांटा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed