{"_id":"574200264f1c1b9b1a690d84","slug":"shawak-se-dar","type":"story","status":"publish","title_hn":"शावक से बढ़ी दहशत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शावक से बढ़ी दहशत
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
Updated Mon, 23 May 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर क्षेत्र के ग्राम डल्लू धनौरा के बाग में गुलदार का शावक दिखाई देने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। मौके पर वन विभाग की टीम पहुंच गई है। शावक के डर के चलते लोग घरों से बाहर निकलने से घबरा रहे हैं।
डल्लू धनौरा के पास बिजनौर निवासी प्रदीप कुमार जैन का करीब 300 बीघा का आम का बाग है। बाग की चारो ओर से बाउंड्रीवाल व उसके ऊपर से तारबाड़ है। बाग के आम की बाहर की रखवाली जनपद शाहजहांपुर क्षेत्र के ग्राम हुसैनपुर निवासी संजीब कुमार, बाबूराम, लालू सिंह, शिशु तथा नहटौर क्षेत्र ग्राम भोलू आदि समेत लगभग 30 आदमी रखवाली कर रहे हैं। शनिवार की सायं बाग की रखवाली कर रहे भोलू को बाग में गुलदार का शावक दिखाई दिया।
भोलू के मुताबिक शावक ने बाग में घूम रहे एक गीदड़ को अपना शिकार बना लिया। बाग में गुलदार के शावक होने पर बाग की रखवाली कर रहे मजदूरों ने बाग के ठेकेदार और बाग स्वामी प्रदीप कुमार को सूचना दी। उन्होंने शावक होने की सूचना वन अधिकारियों को दे दी है। सूचना पर वन दरोगा गीताराम व धामपुर के वन दरोगा व वन रक्षक थाना कोतवाली देहात पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
वन अधिकारियों ने बाग की रखवाली करने बाले मजदूरों से बातचीत की। गुलदार का शावक होने की सूचना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। वन विभाग शावक को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की तैयारी कर रहा है। पिंजरे के माध्यम से शावक को पकड़ने का प्रयास किया जाएगा। वन विभाग के एसडीओ सलील कुमार शुक्ला का कहना है कि शावक को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जाएगा। इसके बाद ही काम बन पाएगा।