फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sharia will not tolerate change

शरीयत में बदलाव बर्दाश्त नहीं करेंगे

Tue, 25 Oct 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
अमर उजाला/ब्यूरो Updated Tue, 25 Oct 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर के नजीबाबाद में उलेमा ने कहा कि मुस्लिम पर्सनल लॉ में दखलंदाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जामा मस्जिद में हुई उलेमा और आम नागरिकों की सभा में यह बात कही गई। हस्ताक्षर अभियान चलाकर ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड और राष्ट्रपति को इस संबंध        में ज्ञापन भेजने का भी निर्णय  लिया गया।
विज्ञापन


जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना मो.ईसा की उपस्थिति में हुई सभा में केंद्र सरकार पर मुस्लिमों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया गया। मौलाना मो.ईसा ने दो टूक कहा कि देश में मुस्लिम पर्सनल लॉ और शरीयत में दखलंदाजी का राजनीतिक षड्यंत्र बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संविधान में हर धर्म से जुड़ी स्वतंत्रता है। शरीयत के कानून और पर्सनल लॉ बोर्ड में किसी बदलाव की कतई गुंजाइश नहीं है। उन्होंने कहा कि हर कीमत चुकाकर शरीयत के कानून की हिफाजत की जाएगी। मौलाना गुफरान के संचालन में आयोजित मीटिंग में मुफ्ती असरार, मौलाना असलम कासमी, मौलाना सलीम, हाफिज रईस, चेयरमैन मौअज्जम खां, रफीक अंसारी, शेख मो.आबिद, तसलीम सिद्दीकी, इंजी.मुअज्जम खां, खुर्शीद आलम ने तीन तलाक मामले में केंद्र सरकार के रवैये पर अफसोस जाहिर किया। वक्ताओं ने कहा कि मुल्क और शरीयत की हिफाजत करना हमारी जिम्मेदारी है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed