फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Shamla was murdered in protest against the indecent remarks

अभद्र टिप्पणी के विरोध में की थी शमला की हत्या

Wed, 27 Jul 2022 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 12:02 AM IST
विज्ञापन
Shamla was murdered in protest against the indecent remarks
बिजनौर के ग्राम हमीदपुर में महिला की हत्या करने वाला पकड़ा गया आरोपी। - फोटो : BIJNOR
अभद्र टिप्पणी के विरोध में की थी शमला की हत्या
विज्ञापन

बिजनौर। अभद्र टिप्पणी का विरोध करने पर शमला हत्याकांड को अंजाम दिया। दरअसल, अभद्र टिप्पणी किए जाने पर महिला ने गाली गलौज कर दी थी, जिस पर गुस्साए आरोपी ने गला घोंट कर उसे मार डाला। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। हत्यारोपी का चालान कर जेल भेज दिया गया।
मंगलवार को एएसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह ने प्रेस वार्ता कर हत्याकांड का खुलासा किया। बताया कि कोतवाली नगर पुलिस ने 25 जुलाई की रात गांव यूसुफपुर हमीद उर्फ हमीदपुर निवासी हेमेंद्र प्रधान उर्फ चुहिया पुत्र रघुनाथ सिंह को गिरफ्तार किया है। हत्यारोपी नशेड़ी है, जो भांग का भी नशा करता है। बताया कि 22 जुलाई की दोपहर आरोपी हेमेंद्र घर से जंगल जा रहा था। इसी दौरान उसे गांव निवासी शमला पत्नी मान सिंह महेंद्र के खेत के पास दिखाई दी। शमला उसके बराबर से निकली तो आरोपी ने हंसी मजाक में अभद्र टिप्पणी कर दी। जिससे शमला आग बबूला हो गई और आरोपी को गालियां देने लगी। गाली गलौज के कारण हेमेंद्र आक्रोशित हो गया। उसने शमला के पीछे से गले में हाथ डालकर गन्ने के खेत में खींच लिया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन

आरोपी घटना के समय भी नशे की हालत में था। शमला की हत्या के बाद वह उसकी चप्पल व दरांती नदी के पास झाड़ियों में फेंक कर फरार हो गया। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी गांव से भी फरार हो गया और अपनी रिश्तेदारी में पहुंच गया। जिसके चलते हेमेंद्र शक के दायरे में आ गया। प्रेस वार्ता के दौरान शिव सिटी अनिल कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक रविंद्र वशिष्ठ, एसएसआई सुनील कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed