{"_id":"5db723828ebc3e01463f59ea","slug":"shamim-was-killed-by-friends-bijnor-news-mrt4507545178","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्तों ने ही की शमीम की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्तों ने ही की शमीम की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोस्तों ने ही की थी शमीम की हत्या
बिजनौर। नजीबाबाद में 20 दिन पहले हुए शमीम हत्याकांड का खुलासा हो गया है। शराब के पैसों को लेकर दो साथियों ने सिर पर बीयर की बोतल मारकर शमीम की हत्या की थी। पुलिस ने दो साथियों को दबोच लिया है।
नजीबाबाद के मोहल्ला मुगलूशाह निवासी शमीम का शव सात अक्तूबर को नजीबाबाद में वालिया होटल के पास से बरामद हुआ था। शमीम की मां जहांआरा ने पुलिस में तहरीर देकर मोहल्ले के अनीस, अनीस के बेटे दानिश, इलू, गुड्डू उर्फ वसीम, नसीम व भूरा पर शमीम की हत्या करने का आरोप लगाया था। कहा था कि ये शमीम के दोस्त हैं। शमीम मुंबई से आता था तो ये लोग उससे पैसे उधार लेते थे। अनीस व दानिश उनके घर आए और शमीम को बुलाकर ले गए थे। उस पर नकदी, एटीएम व अन्य सामान भी था। पुलिस ने दानिश व गुड्डू को दबोच लिया। दोनों ने पूछताछ में बताया कि दानिश व गुड्डू ने बताया कि वह दोनों सात अक्तूबर की शाम शमीम को उसकी मां के सामने बाइक पर घूमाने व खाने पीने के लिए बुलाकर ले गए थे। कोटद्वार रोड पर फ्लाईओवर से उतरते ही ठेके से बीयर खरीदी और जंगल की तरफ नहर के पुल के पास शमीम को ले गए। वहां बीयर पी। बीयर खत्म होने पर शमीम उनसे और बीयर लाने को कहने लगा और पुराने पैसे के ताने देकर उनसे गाली गलौज करने लगा। इस पर उन दोनों ने बीयर की बोतल शमीम के सिर में मार दी और उसकी बाइक वहीं छोड़ आए। उन्होंने अपने मोबाइल नंबर बंद कर लिए। उन्होंने बताया कि शमीम को ज्यादा नशा हो गया था। बाद में उन्हें शाम को शमीम का शव मिलने का पता चला। वे घबराहट की वजह से शमीम के शव के पास नहीं गए। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर बीयर की बोतल बरामद कर ली है।