फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Shakti Kamboj's body brought from Dubai after three weeks

Bijnor News: तीन सप्ताह बाद दुबई से लाया गया शक्ति कंबोज का शव

Sun, 18 Aug 2024 01:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
Shakti Kamboj's body brought from Dubai after three weeks
होटल में काम करने वाले युवक शक्ति कंबोज की संदिग्ध परिस्थितियों में हो गई थी मौत
विज्ञापन

29 जुलाई को सोशल मीडिया से मिली थी परिजनों को मौत की सूचना


संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद। गांव मथुरापुर मोर निवासी युवक रमेश चंद्र कंबोज की तीन सप्ताह पूर्व दुबई में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शनिवार को उसका शव पैतृक गांव पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
गांव मथुरापुर मोर निवासी रमेश चंद्र कंबोज का पुत्र शक्ति कंबोज करीब ढाई साल पूर्व दुबई गया था। वह एक होटल में काम करता था। 29 जुलाई को सोशल मीडिया पर दुबई के लोगों ने उसकी मौत की सूचना मिली थी। इसके बाद परिवार के लोग प्रशासन और दूतावास कार्यालय के संपर्क में आकर शक्ति कंबोज का शव पैतृक गांव लाने के प्रयास में जुट गए।
विज्ञापन

उधर, बड़िया गुरुद्वारे के पूर्व प्रधान का बेटा अमृत पाल सिंह भी दुबई में काम करता है। उसने अपनी कंपनी स्वामी दलजिंदर सिंह नीटा और नत्थावाली निवासी जितेंद्र सिंह ने शक्ति कंबोज के शव को पैतृक गांव पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की। एसपी ओबरॉय संस्था ने शक्ति कंबोज के शव को अपने खर्च पर स्वदेश पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को गमगीन माहौल में मृतक का अंतिम संस्कार बड़िया क्षेत्र में मालन नदी के तट पर किया गया। इस दौरान नरेंद्र सिंह बाधवा, जसप्रीत सिंह, गुरजीत सिंह, हसीनुद्दीन कक्कू, साहब सिंह आदि मौजूद रहे।


मौत पर बना है रहस्य
शक्ति कंबोज की मौत भी अभी रहस्य बनी हुई है। उसकी मौत की जानकारी परिजनों को सोशल मीडिया के माध्यम से ही मिली थी। मौत कैसे हुई? इस बारे में परिजनों भारत से लेकर दुबई तक काफी प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed