फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Shahrukh Khan stuns in the qawwali of the film 'The Joker'

नगर की संगीत प्रतिभा ने कव्वाली गायन से बॉलीवुड में दी दस्तक

Thu, 16 Jun 2022 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Shahrukh Khan stuns in the qawwali of the film 'The Joker'
‘द जोकर’ फिल्म की कव्वाली में शाहरुख खान ने बिखेरे जलवे
विज्ञापन

नजीबाबाद। युवा संगीत प्रेमी शाहरुख खान ने कव्वाली, गीत, गजल, गायन और वाद्य यंत्र संचालन में महारथ हासिल करने के साथ बॉलीवुड में भी दस्तक दी है। ‘द जोकर’ फिल्म में शाहरुख खान ने कव्वाली गाकर दर्शकों का दिल जीता।
आकाशवाणी, दूरदर्शन पर गायन के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने वाले शाहरुख खान ने एमएक्स प्लेयर पर हाल ही में रिलीज हुई निर्मात-निर्देशक रणविजय सिंह, प्रोड्यूसर इकबाल अहमद की फिल्म ‘द जोकर’ में कव्वाली के जरिए फिल्मी पर्दे पर अपने कॅरिअर का आगाज किया। शाहरुख ने मशहूर शायर महेंद्र अश्क और सरफराज साबरी के कलाम ‘तेरे दरबार में बेकसों की सुनी जाती है, झोली हर मांगने वाली की भरी जाती है...’ पर कव्वाली पेश कर अपनी अंदर छिपी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
विज्ञापन

आकाशवाणी नजीबाबाद के संगीत विभाग में कार्यरत सनव्वर अली खां के पुत्र शाहरुख खान ने नगर के पब्लिक मॉंटेसरी स्कूल से संगीत मंच की शुरुआत की। अपने दादा मशहूर सारंगी वादक मकसूद हुसैन खां, पिता सनव्वर अली खां से संगीत की शिक्षा शाहरुख खान को विरासत में मिली। आकाशवाणी के बी हाई ग्रेड कलाकार शाहरुख गीत, भजन, गजल, कव्वाली गायन के साथ विभिन्न वाद्य यंत्रों को बजाने की महारथ से आकाशवाणी सहित देश-विदेश के संगीत मंचों के माध्यम से श्रोताओं की दिलों की धड़कन बनते आए हैं। (
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed