फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Shahnawaz was murdered to avenge the double murder.

Bijnor News: दोहरे हत्याकांड का बदला लेने के लिए की थी शाहनवाज की हत्या

Thu, 23 May 2024 05:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2024 05:03 AM IST
विज्ञापन
Shahnawaz was murdered to avenge the double murder.
28 मई 2019 को प्रॉपर्टी डीलर हाजी अहसान और उसके भांजे शादाब की कर दी गई थी हत्या
विज्ञापन

शाहनवाज ने शूटर जब्बार और दानिश से दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिलाया था
हाजी अहसान के बेटे साहिल ने अकराज और सुमित के संग मिलकर की थी शाहनवाज की हत्या
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। नजीबाबाद के प्रॉपर्टी डीलर हाजी अहसान और उसके भांजे शादाब की गोली बरसाकर हत्या कर दी गई थी। इस दोहरे हत्याकांड का बदला लेने के लिए ही हाजी अहसान के बेटे साहिल ने साथी अकराज और शूटर सुमित के संग मिलकर शाहनवाज की हत्या को अंजाम दिया था। घटना के समय साहिल और अकराज के नाबालिग होने के कारण उनके केस की सुनवाई पर हाईकोर्ट से स्टे है। शूटर सुमित को दोषी करार दिया गया है।
बता दें कि 28 मई 2019 को प्रॉपर्टी डीलर हाजी अहसान और उसके भांजे शादाब की उनके ऑफिस में घुसकर ही हत्या कर दी गई थी। आरोपी मिठाई के डिब्बे में हथियार लेकर पहुंचे थे। शाहनवाज ने शूटर जब्बार और दानिश से दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिलाया था। इसके बाद शाहनवाज दिल्ली में गिरफ्तार हुआ था।
विज्ञापन

दोहरे हत्याकांड की सुनवाई के लिए शाहनवाज को 17 दिसंबर 2019 को बिजनौर कोर्ट में लाया गया। कोर्ट में ही हाजी अहसान के बेटे साहिल ने अपने साथी अकराज और शूटर सुमित निवासी शामली के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



मुख्तार अंसारी का करीबी था शाहनवाज
कोर्ट में मारा गया शाहनवाज पूर्वांचल के डॉन रहे मुख्तार अंसारी का करीबी बताया जाता था। शाहनवाज ने भी नजीबाबाद क्षेत्र में प्रॉपर्टी के कारोबार पर कब्जा करने के लिए हाजी अहसान को रास्ते से हटवा दिया था। हाजी अहसान हत्याकांड का मामला अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम की अदालत में विचाराधीन है।



शाहनवाज को लगी थी 11 गोलियां
कोर्ट में हुई शाहनवाज की हत्या से सनसनी फैल गई थी। पोस्टमार्टम में साफ हुआ था कि उसे 11 गोली लगी थीं। आरोपी उसके मर जाने तक गोलियां बरसाते रहे थे। गोलियों की तड़तड़ाहट से जजी परिसर में अफरा तफरी मच गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed