{"_id":"61a7bd107057cc4a710576bb","slug":"shahnawaz-shines-on-the-first-day-in-the-council-games-bijnor-news-mrt567183361","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषदीय खेलों में पहले दिन शाहनवाज का जलवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषदीय खेलों में पहले दिन शाहनवाज का जलवा
विज्ञापन

बिजनौर। बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में परिषदीय स्कूलों की तीन दिवसीय जिला क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया गया। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। 100, 200 और 400 मीटर दौड़ में जलीलपुर के शाहनवाज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा विधायक कमलेश सैनी, बीएसए जयकरण यादव, जिला क्रीड़ाधिकारी जयवीर सिंह ने किया। कस्तूरबा गांधी विद्यालय धर्मनगरी, हल्दौर व किरतपुर की छात्राओं द्वारा गंगा स्वच्छता पर नाटिका, योगा डांस व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट कर अतिथियों को सलामी दी। प्राथमिक वर्ग में 50 मीटर दौड़ में किरतपुर के गुलबाग, 100, 200 और 400 मीटर दौड़ में जलीलपुर के शाहनवाज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग की 100 मीटर दौड़ में हल्दौर की दिव्यांशी, 200 मीटर दौड़ में नजीबाबाद की प्रियांशी, 600 मीटर दौड़ में देवमल की तारो ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राइमरी वर्ग की लंबी कूद में किरतपुर का गुलबाग प्रथम रहा। कबड्डी में नूरपुर प्रथम रही।
जूनियर वर्ग में खोखो में हल्दौर, बास्केटबॉल और बैडमिंटन में किरतपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन शमीम अहमद, गुलशन गुप्ता व राजेंद्र सोलंकी ने किया। जिला खेल शिक्षक अरविंद अहलावत के नेतृत्व में प्रतियोगिता आयोजित हुई। वित्त एवं लेखाधिकारी अमित खान, क्रीड़ा भारती अध्यक्ष योगेंद्रपाल सिंह योगी, जिला परियोजना अधिकारी लक्ष्मी देवी आदि ने खिलाड़ियों का हौंसला बढ़ाया। आयोजन में कविता चौधरी, तरनजीत कौर, वंदना चौहान, तनु चौधरी, आकाश, नितिन, संदीप, सचिन, अजितेश, प्रशांत राणा, संजीव कुमार, अनुराग नाथ, पंकज विश्नोई, आदेशपाल, दिग्विजय सिंह, दीपाली, इमरान मलिक आदि का योगदान रहा।