फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Shad, who was burnt in hot factory ashes, dies after 53 days

Bijnor News: फैक्टरी की गर्म राख में झुलसे शाद की 53 दिन बाद मौत

Thu, 25 Jun 2026 12:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Shad, who was burnt in hot factory ashes, dies after 53 days
बिजनौर। बिजनौर-नहटौर मार्ग पर राधा स्वामी संगत व्यास आश्रम के सामने सड़क किनारे फैक्टरी की गर्म राख में झुलसे 12 वर्षीय शाद की 53 दिन बाद मौत हो गई है। किशोर की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

राधा स्वामी संगत व्यास आश्रम के सामने सड़क किनारे फैक्टरी की गर्म राख में एक मई को चार बच्चे झुलस गए थे। इनमें से शहर के मोहल्ला जानी चौराहा निवासी मोहम्मद शाद (12) की इलाज के दौरान 24 जून को मौत हो गई है। मोहल्ला चाहशीरी बी 24 निवासी रिहान उर्फ इशान (13), मोहल्ला मोती मस्जिद निवासी साहिल (13), लडापुरा निवासी उजैर (13) अभी घायल हैं। बच्चे 30 से 50 प्रतिशत तक झुलस गए थे। परिजनों ने बताया कि शाद के लीवर में सूजन आ गई थी और वह खाना नहीं खा पा रहा था, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई थी। कई जगह इलाज कराने के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। परिजन पहले भी फैक्टरी प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed