{"_id":"585430ef4f1c1b03526499f4","slug":"shabana-anjum-became-the-ration-dealer","type":"story","status":"publish","title_hn":"शबाना अंजुम बनीं राशन डीलर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शबाना अंजुम बनीं राशन डीलर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Fri, 16 Dec 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
रेहड में राशन डीलर के चुनाव में हाथ उठाकर सर्मथन करते ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेहड़ में रायपुरी गांव से अटैच चल रही राशन की दुकान के लिए खुली मीटिंग में चुनाव कराया गया। ग्रामीणों की शिकायत पर पूर्व में राशन की दुकान बर्खास्त कर दी गई थी।
रेहड़ के ग्रामीणों ने एसडीएम से शिकायत कर पूर्व राशन डीलर मालती देवी पर राशन की कालाबाजारी करने का आरोप लगाया था। ग्रामीणों की शिकायत पर पूर्ति विभाग ने दुकान को बर्खास्त कर दिया था। दुकान को रायपुरी के डीलर से अटैच कर दिया गया था। शुक्रवार को खुली मीटिंग में दुकान के लिए चुनाव कराया गया। इस दौरान चुनाव के लिए शबाना अंजुम और फिरोज बेग ने दावेदारी की। अधिकारियों ने नवीन जाति प्रमाण पत्र होने वाले दावेदार को ही चुनाव में उतरने की अनुमति दी। अधिकारियों ने नवीन प्रमाण पत्र होने पर एक पक्षीय चुनाव संपन्न करा दिया। ग्रामीणों के समर्थन के बाद दावेदार शबाना अंजुम को राशन डीलर घोषित कर दिया गया।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अधिकारियों ने किसी को भी नवीन जाति प्रमाण पत्र बनवाने की जानकारी नहीं दी। ग्रामीणों को धोखे में रखकर चुनाव कराया गया। जाति प्रमाण पत्र के लिए कोई विधिवत मुनादी भी नहीं कराई गई। उन्होंने डीएम से शिकायत कर दुबारा चुनाव संपन्न कराने की मांग की। चेताया यदि चुुनाव दुुबारा नहीं कराया गया तो आंदोलन होगा। चुनाव कराने में एडीओ कोऑपरेटिव नरेश कुमार, योगराज सिंह, शुभम चौहान रहे। मौके पर भारत सिंह, पंकज तोमर, शाहनवाज, सुशील तोमर, नसीम, सतबीर, दिलशाद सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।