फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sewage affected due to accumulation of dirt in drains

नालों में गंदगी जमा होने से निकासी प्रभावित

Sun, 04 Apr 2021 11:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Sewage affected due to accumulation of dirt in drains
नजीबाबाद के गुरुद्वारा के निकट रेलवे पुल के क्षेत्र में जमा गंदगी। - फोटो : NAZIBABAD
नालों में गंदगी जमा होने से निकासी प्रभावित
विज्ञापन

नजीबाबाद। नगर की जलनिकासी से जुड़े नाले अवरुद्ध होने से कई क्षेत्रों में नालों में गंदगी जमा है। गुरुद्वारा क्षेत्र में रेलवे क्रॉसिंग पुल क्षेत्र में सफाई न होने से जलनिकासी प्रभावित है। संक्रमण का खतरा भी बना रहता है।

सफाई कर्मचारियों की कमी के चलते नगर के प्रमुख नालों की सफाई के लिए कर्मचारी तैनात नहीं हैं। नगरपालिका की ओर से वर्ष में एक बार नालों की तलछट सफाई का अभियान मई-जून में चलाया जाता है। आवश्यकता पड़ने पर नगरपालिका परिषद कभी-कभी नालों की सफाई कराती है। हवेलीतला, सेवाराम, मुगलूशाह, मकबरा क्षेत्र की जलनिकासी अजमल खां रोड पुलिया से होकर गुरुद्वारा पुलिया, रेलवे क्रॉसिंग पुलिया, शिव मंदिर आदर्शनगर क्षेत्र से होते हुए बशीरपुर क्षेत्र को जाती है। जलनिकासी से जुड़े प्रमुख नाले गुरुद्वारा क्षेत्र की पुलिया से बशीरपुर नहर तक कई माह से अवरुद्ध हैं, जिससे मुगलूशाह क्षेत्र में नाले में एक से डेढ़ फीट पानी रुका हुआ है। आए दिन पानी में गंदगी फैलने से क्षेत्र का वातावरण प्रदूषित है। चेयरपर्सन के पति पूर्व चेयरमैन मौअज्जम खां ने बताया कि जल्द ही टेंडर होने के बाद नालों की सफाई का अभियान शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed