फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Seventh Pay Commission report cremated

सातवें वेतन आयोग की रिपोर्ट का दाह संस्कार

Sat, 09 Jul 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Sat, 09 Jul 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
Seventh Pay Commission report cremated
बिजनौर में बीएसए कार्यालय पर सातवें वेतन आयोग की प्रति जलाते शिक्षक। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में  शिक्षक, कर्मचारी समन्वय समिति ने प्रांतीय संगठन के आह्वान पर सातवें वेतन आयोग की रिपोर्ट का विरोध कर रिपोर्ट का दाह संस्कार किया। वेतन आयोग से 40 प्रतिशत की वेतनवृद्धि करने की मांग की ।
विज्ञापन

शुक्रवार को प्रांतीय संगठन के आह्वान पर उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष नागेश कुमार, उप्र जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुधीर यादव और उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विनेश त्यागी के नेतृत्व में दोपहर करीब एक बजे शिक्षक बीएसए कार्यालय पर एकत्रित हुए और धरना देकर बैठ गए। 
विज्ञापन

यहां पर आयोजित बैठक में शिक्षक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र पाल मलिक ने कहा कि सातवां वेतन आयोग की रिपोर्ट में शिक्षकों व कर्मचारियों के साथ धोखा किया गया है। उन्होंने शिक्षकों व कर्मचारियों से एकजुट होकर संघर्ष के  लिए तैयार रहने को कहा। प्राथमिक शिक्षक संघ, जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के अध्यक्ष ने शिक्षक हितों की लड़ाई में एकजुट होने पर जोर दिया। इसके उपरांत शिक्षकों और कर्मचारियों ने बीएसए कार्यालय के मुख्य द्वार पर रिपोर्ट के विरोध में जोरदार नारेबाजी की। रिपोर्ट की प्रतियों का दाह संस्कार किया। इस मौके पर वेतन भोगी समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौहान, गौरव सिंह, राजेंद्र कुमार, यशवीर सिंह, देवेंद्र सिंह, वैभव प्रताप, अरविंद सिंह, हित काफी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed