फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Seven year old child murdered in Bhaguwala

Bijnor News: भागूवाला/नजीबाबाद - भागूवाला में सात साल के बच्चे की हत्या

Sun, 14 May 2023 03:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sun, 14 May 2023 03:13 AM IST
विज्ञापन
Seven year old child murdered in Bhaguwala
- चंदक हेड के पास मिला शव, शुक्रवार से लापता था बच्चा
विज्ञापन

- पुलिस ने रिश्ते के चाचा और उसके साथी को हिरासत में लिया
फोटो-13एनजेडबी03ए और 03बी
संवाद न्यूज एजेंसी
भागूवाला/नजीबाबाद (बिजनौर)। क्षेत्र में सात साल के बच्चे की हत्या कर दी गई। बच्चे का शव चंदक हेड के पास मिला। बच्चे के गले पर धारदार हथियार से हमला करने का निशान है। पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने रिश्ते के चाचा मुनकसीब और उसके एक अन्य साथी को हिरासत में लिया है। हमजा के पिता इरफान ने पुलिस को तहरीर सौंपी है।
थाना मंडावली के गांव भागूवाला में सात साल के बच्चे हमजा की हत्या कर दी गई। उसका शव शनिवार को सुबह करीब साढ़े नौ बजे पूर्वी गंग नहर के चंदक हेड के पास मिला। सूचना पर मंडावली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। बच्चे की मां रोशन ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को रिश्ते का चाचा मुनकसीब उसके बेटे हमजा को अपने साथ ले गया था, लेकिन वापस नहीं आया। देर शाम तक आसपास पूछताछ की और उसकी गुमशुदगी का एनाउंसमेंट कराया गया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह चंदक हेड के पास उसका शव मिला। सूचना पर थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार, एसआई श्रीपाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बिजनौर से फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और जांच के लिए नमूने लिए। पुलिस के मुताबिक हमजा का किसी धारदार हथियार से गला काटकर हत्या की गई है। मंडावली थानाध्यक्ष रविंद्र सिंह की देखरेख में पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने रिश्ते के चाचा मुनकसीब और उसके एक अन्य साथी को हिरासत में लिया है। हमजा के पिता इरफान ने पुलिस को तहरीर सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमजा को लिया था गोद
भागूवाला निवासी इरफान और उसकी पत्नी रोशन ने कोई बेटा न होने पर भागूवाला निवासी निसार से दो दिन के जन्मे हमजा को गोद लिया था। हमजा का पिता इरफान देहरादून में पेंट करने का काम करता है। हमजा की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed