{"_id":"61aba9d3917f1949d14799d7","slug":"seven-were-warned-to-surround-the-cm-s-residence-bijnor-news-mrt5676085136","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात को सीएम आवास घेरने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात को सीएम आवास घेरने की चेतावनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सात को सीएम आवास घेरने की चेतावनी
बिजनौर। स्वास्थ्य विभाग के संविदा कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। कर्मचारी सीएमओ कार्यालय के बाहर हड़ताल पर बैठे हैं। संविदा कर्मचारियों ने अब लखनऊ का रुख कर लिया। उन्होंने बताया कि छह दिसंबर की शाम करीब 200 से 300 लोग बिजनौर से लखनऊ के लिए रवाना होंगे। जिसके बाद सात दिसंबर को कर्मचारियों द्वारा दोपहर 11 बजे सीएम आवास का घेराव किया जाएगा।
संविदा कर्मचारियों ने सात सूत्री मांगों को लेकर जिलाधिकारी को सीएम योगी आदित्यनाथ के नाम 11 नवंबर को ज्ञापन सौंपा था। इसके बाद 25 नवंबर को कर्मचारियों ने काला फीता बांधकर विरोध प्रदर्शन किया था। अपनी मांगों को लेकर संविदा कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन जारी रखा। जिसके बाद 26 नवंबर को एक घंटे का कार्य छोड़ विरोध किया। 27 नवंबर को ताली-थाली बजाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। इसके बाद 29 नवंबर को कर्मचारियों ने लखनऊ पहुंचकर मिशन निदेशिका अर्पणा उपाध्याय का घेराव किया। इस दौरान संविदा कर्मचारियों ने कहा था कि अगर वार्ता सफल नहीं होती है तो अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। जिसके बाद से हड़ताल जारी है। इसके बाद अब कर्मचारी सात दिसंबर को लखनऊ पहुंचकर सीएम आवास का घेराव करेंगे। उन्होंने आगे बताया कि सरकारी एएनएम को 35 हजार रुपये और संविदा पर रखी गई एएनएम को 12 हजार रुपये दिए जाते हैं। इसके साथ ही कहा कि हमारी सात मांगों में से एक मांग समान वेतन की भी है। इसके साथ ही संविदा कर्मचारियों ने जिले में कार्य करना बंद कर दिया है।