फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Seven more corona infected in the district

जिले में सात और मिले कोरोना संक्रमित

Mon, 06 Jul 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Seven more corona infected in the district
जिले में सात और मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में सात और कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। नए मरीजों में दो नजीबाबाद और एक धामपुर तथा चार नूरपुर के शहीदनगर के रहने वाले हैं। इसी के साथ जिले में अब कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 336 हो गई है और एक्टिव केस 85 हो गए हैं।

जिले में अब तक कुल 336 कोरोना पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। इनमें से छह लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 244 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं। वर्तमान में एक्टिव पॉजिटिव केस की संख्या 85 हो गई है। सीएमओ डॉ. विजय कुमार यादव के अनुसार जिले में चार और नए केस मिले हैं। इनमें से दो नजीबाबाद और एक धामपुर तथा चार नूरपुर के मोहल्ला शहीदनगर के रहने वाले हैं। नूरपुर के मोहल्ला शहीदनगर निवासी 30 साल का युवक, 28 और 29 वर्षीय युवती तथा 22 साल का युवक, धामपुर का रहने वाला 30 वर्षीय उत्तर प्रदेश परिवहन निगम का परिचालक, नजीबाबाद के मोहल्ला सबनिग्रान निवासी लगभग 55 साल की महिला और यहीं के मोहल्ला श्यामिवाला का रहने वाला 26 साल का युवक भी कोरोना पॉजिटिव निकला है। महिला पूर्व में संक्रमित निकले एक मरीज के संपर्क में आने से संभवत: पॉजिटिव हुई है, जबकि इस युवक की रेंडम सैंपलिंग की गई थी। सभी मरीजों को उपचार के लिए कोविड केयर सेंटर स्वाहेड़ी भेज दिया गया है। चारों नए मरीजों के इलाकों को हॉटस्पॉट जोन घोषित करते हुए सील कराया जाएगा और इनमें संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश कर उनकी सैंपलिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed