{"_id":"61058fb78ebc3eba1371f47d","slug":"seven-lakhs-received-both-the-first-and-1-25-lakh-doses-in-the-district-bijnor-news-mrt549892476","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़े छह माह में प्रतिरक्षित हुए 50 प्रतिशत से भी कम लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साढ़े छह माह में प्रतिरक्षित हुए 50 प्रतिशत से भी कम लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में सात लाख को पहली और सवा लाख को लगी दोनों डोज
बिजनौर। पिछले साढ़े छह महीने में निर्धारित लक्ष्य के 50 प्रतिशत से भी कम लोग ही एंटी कोविड वैक्सीन लगवाकर प्रतिरक्षित हुए हैं। जनपद में 30 जुलाई की रात तक करीब सवा आठ लाख लोगों को प्रतिरक्षित किया जा चुका है। इनमें प्रथम डोज से आच्छादित होने वालों में करीब सात लाख लोग शामिल हैं, जबकि दूसरी खुराक से एक लाख 30 हजार से अधिक लोगों को लाभान्वित किया गया है। अगर 18 से 44 आयु वर्ग की बात करें तो लगभग तीन लाख युवाओं ने स्वयं को प्रतिरक्षित कराया है। इसके साथ ही वयस्कों में शामिल 45 से 60 वर्ष तक के दो लाख 90 हजार 343 और 60 साल से ऊपर के करीब पौने दो लाख वरिष्ठ नागरिकों ने स्वयं को सुरक्षा का टीका लगवाया है।
देशभर के साथ-साथ 16 जनवरी से जिले में भी कोरोनारोधी टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। सबसे पहले दिन जिले भर में अग्रिम पंक्ति के कोरोना योद्धा 288 स्वास्थ्य कर्मियों को प्रतिरक्षित किया गया था। शासन ने जिले के लगभग 17 लाख लोगों को प्रतिरक्षित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिले में धीमी गति से चल रहे वैक्सीनेशन के बावजूद साढ़े छह महीने में लगभग 50 फीसदी से भी कम लोगों का टीकाकरण किया गया है। जिस रफ्तार से जिले में वैक्सीनेशन चल रहा है, उसके अनुसार दिसंबर तक ही लक्षित आबादी को पहली डोज लग सकेगी।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. अशोक कुमार ने बताया कि जिले में 16 जनवरी से वैक्सीनेशन शुरू हुआ था और 30 जुलाई तक स्वास्थ्य विभाग ने लगभग आठ लाख 25 हजार 657 लोगों का टीकाकरण कर दिया है। हालांकि इनमें दूसरी डोज लगवाने वालों की संख्या महज एक लाख 30 हजार 128 ही है, जबकि पहली खुराक लेने वालों में छह लाख 95 हजार 529 लाभार्थी शामिल हैं। इसके अलावा 24 हजार 685 स्वास्थ्य कर्मी, 25 हजार 367 अग्रिम पंक्ति के कोरोना योद्घा, युवा वर्ग में शामिल 18 से 44 साल तक के तीन लाख दस हजार 809, वयस्क कहलाने वाले 45 से 60 वर्ष तक के दो लाख 90 हजार 343 और वरिष्ठ नागरिकों में शामिल 60 साल से ऊपर वाले एक लाख 74 हजार 453 वृद्ध शामिल हैं। उन्होंने बताया कि शासन की ओर से तीन अगस्त को जिले के 18 प्लस वाले 50 हजार लोगों को प्रतिरक्षित करने का लक्ष्य दिया गया है।