{"_id":"6543e8b73b7f901af502ff78","slug":"service-of-two-tutors-of-anm-training-center-terminated-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-13687-2023-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: एएनएम ट्रेंनिंग सेंटर के दो ट्यूटरों की सेवा समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: एएनएम ट्रेंनिंग सेंटर के दो ट्यूटरों की सेवा समाप्त
विज्ञापन
-उच्चाधिकारियों के निर्देश पर जिला स्वास्थ्य समिति ने की कार्रवाई
-अनुशासनहीनता, गुटबंदी करने व कर्तव्य में लापरवाही बरतने का था आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
नहटौर। जिला स्वास्थ्य समिति की संस्तुति पर सीएमओ डॉ. विजय कुमार गोयल ने एएनएम ट्रेनिंग सेंटर में तैनात दो ट्यूटरों की सेवा समाप्त कर दी। इन दोनों पर अनुशासनहीनता, गुटबंदी करने व कर्तव्य में लापरवाही बरतने की शिकायत की गई थी। जांच में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की।
एएनएम ट्रेनिंग सेंटर पर तैनात ट्यूटर लोकेश यादव एवं अभय कुमार शर्मा के खिलाफ सीएमओ डॉ. विजय कुमार गोयल ने उच्चाधिकारियों को दिसंबर 2022 में पत्र भेजा था। इस मामले की जांच महानिदेशक, प्रशिक्षण, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण ने अपर निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, मुरादाबाद को सौंपी थी। उन्होंने 12 जनवरी 2023 को ट्रेनिंग सेंटर पहुंचकर जांच की थी। जांच में दोषी पाते हुए दोनों ट्यूटर के विरुद्ध कार्यवाही करने की संस्तुति की थी। चार सितंबर को दोबारा इनकी शिकायत हुई।
शिकायत के बाद सीएमओ ने 14 सितंबर को दोनों ट्यूटर को एक माह का समय देते हुए आगामी जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में अपना पक्ष रखने का नोटिस दिया था।17 अक्तूबर को हुई बैठक में उन्होंने अपना पक्ष रखा। जिला स्वास्थ्य समिति ने उन्हें अनुशासनहीनता, गुटबंदी करने और कर्तव्य में लापरवाही बरतने का दोषी पाया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आशीष कुमार आर्य ने कहा कि दोनों ट्यूटरों की सेवा समाप्त कर दी गई है।