फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sensation after the dead body of a woman was found in the sugarcane field in Nangalsoti

Bijnor News: नांगलसोती- गन्ने के खेत में महिला का शव मिलने से सनसनी

Wed, 26 Apr 2023 12:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 26 Apr 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Sensation after the dead body of a woman was found in the sugarcane field in Nangalsoti
नांगलसोती के गांव कामराजपुर में जांच के लिए पहुंची डाॅग स्क्वायड टीम।
- नहीं हो सकी पहचान, डॉग स्क्वाड ने की घटनास्थल की जांच
विज्ञापन

फोटो-25एनजेडबी01ए और 01बी
संवाद न्यूज एजेंसी
नांगलसोती/नजीबाबाद (बिजनौर)। गन्ने के खेत में महिला का गला सड़ा शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। किसान की सूचना पर पुलिस डॉग स्क्वाड के साथ मौके पर पहुंची। जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला का शव करीब 10 दिन पुराना बताया जा रहा है। उसकी उम्र करीब 40 साल है। शव की पहचान नहीं हो सकी है।
नांगलसोती क्षेत्र के गांव कामराजपुर में आबादी से 100 मीटर दूर नसरुद्दीन का गन्ने का खेत है। मंगलवार सुबह नसरुद्दीन के पास काम करने वाला अमीर हसन खेत पर काम करने पहुंचा तो उसे गन्ने के खेत से दुर्गंध आई। अमीर ने खेत के अंदर जाकर देखा तो साड़ी में लिपटा हुआ एक महिला का गला सड़ा शव दिखाई दिया। अमीर हसन की जानकारी पर खेत स्वामी ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

सूचना पर एसपी सिटी डॉ. प्रवीण रंजन, सीओ गजेंद्र पाल सिंह, नांगलसोती थानाध्यक्ष श्यामवीर सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से घटना के संबंध में जानकारी ली और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी सिटी का कहना है कि महिला का शव 10 दिन पुराना है और उम्र करीब 40 वर्ष है। शव की पहचान नहीं हो सकी। बिजनौर से डॉग स्क्वाड ने घटनास्थल का मुआयना किया और खेत के आसपास छानबीन की। एसपी सिटी ने थानाध्यक्ष को महिला के शव का डीएनए सुरक्षित रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



शव के पास दो साड़ियां और मिलीं
महिला के शव के पास पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला। जबकि शव जिस साड़ी में लिपटा हुआ था, उसके अलावा दो साड़ियां और मिली हैं। शव के दोनों पैरों में पायल थीं और दाएं हाथ में चूड़ी थीं। पुलिस घटनास्थल के आसपास के गांवों में ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है। आसपास के थानों में भी संपर्क कर महिला की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed