फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Send consent letter of parents to the government

अभिभावकों के सहमति पत्र शासन को भेजे

Sat, 26 Jun 2021 11:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Send consent letter of parents to the government
अभिभावकों के सहमति पत्र शासन को भेजे
विज्ञापन

बिजनौर। यूपी बोर्ड के माध्यमिक विद्यालयों को एक जुलाई से खोलने की तैयारी तेज हो गई है। स्कूलों से मिले अभिभावकों के सहमति पत्र शासन को भेज दिए हैं। विभाग ने करीब 20 हजार छात्रों के अभिभावकों के सहमति पत्र जुटाए थे।

शासन ने माध्यमिक विद्यालयों का ग्रीष्मकालीन अवकाश निरस्त कर दिया था। छात्रों की ऑनलाइन पढ़ाई चल रही है। अब कोरोना के मामले कम हो गए हैं। शासन का माध्यमिक विद्यालयों को पठन-पाठन के लिए खोलने का प्रस्ताव है। पहले चरण में कक्षा नौ से बारह तक के छात्रों को पठन पाठन को बुलाने की तैयारी है। इसके लिए अभिभावकों से बच्चों को स्कूल भेजने के बारे में सहमति पत्र मांगे गए थे। जिले के 387 विद्यालयों में कक्षा नौ से बारह तक 77363 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। डीआईओएस दफ्तर के अनुसार करीब 20 हजार छात्रों के अभिभावकों ने सहमति पत्र दिए हैं। सहमति पत्र बोर्ड की वेबसाइट पर 23 जून को अपलोड कर दिए गए हैं। डीआईओएस राजेश कुमार ने बताया कि शासन के निर्देश मिलने पर अगली कार्रवाई सुनिश्चित होगी। अभिभावक संघ के जिलाध्यक्ष नृपेंद्र देशवाल का कहना है कि स्कूल खोलने में सतर्कता बरती जानी चाहिए। बच्चों के स्वास्थ्य का मामला है। कहा कि प्रशासन ऑनलाइन पढ़ाई पर ध्यान दें। सभी बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाई से जोड़ा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed