फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sena warns of agitation

शिवसेना ने आंदोलन की चेतावनी दी

Fri, 29 Apr 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Fri, 29 Apr 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
Sena warns of agitation
जिलाधिकारी को ज्ञापन देने जाते शिवसेना कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में शिवसेना ने डीएम को दिए ज्ञापन में सैंट मैरीज के निकट स्थित पुश्तैनी जमीन पर एक व्यक्ति द्वारा कब्जा करने का आरोप लगाया है। पत्र में कहा कि यदि प्रशासन ने आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की, तो शिवसेना धरना प्रदर्शन करेगी। 
विज्ञापन

डीएम को दिए ज्ञापन में कहा कि गांव आदमपुर में सैंट मैरीज स्कूल के पास उनकी पुश्तैनी जमीन है। उस पर वह निर्माण कर मकान बनाना चाहते हैं। आरोप है कि एक व्यक्ति स्वयं को रिटायर पूर्व सचिव बताता है। उक्त आरोपी उनकी जमीन पर अवैध कब्जा करना चाहता है, उसकी पुत्री भी स्वयं को एसडीएम बताती है। धमकी देती है। आरोप है कि पुलिस भी आरोपियों से हमसाज है। कई बार तहसील दिवस में भी शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पत्र में कहा कि अगर प्रशासन ने उन्हें न्याय नहीं दिलाया, तो शिवसेना उनके विरुद्ध प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होगी। इस मौके पर शिवसेना प्रमुख वीर सिंह, भारत भूषण, भीष्म सिंह, देवेश राणा, संदीप, मिवनीत, देवेंद्र, श्याम सिंह, विनीत ेआदि  उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed