फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Selection process of teacher awards postponed

शिक्षक पुरस्कारों की चयन प्रक्रिया स्थगित

Tue, 30 Aug 2022 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Selection process of teacher awards postponed
शिक्षक पुरस्कारों की चयन प्रक्रिया स्थगित
विज्ञापन

बिजनौर । शिक्षक दिवस छह दिन बाद है। माध्यमिक तथा प्राथमिक शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा के लिए मुख्यमंत्री तथा राज्य शिक्षक पुरस्कार दिया जाता है। इन दोनों पुरस्कार के लिए चयन प्रक्रिया 30 अगस्त तक होनी थी। परंतु किन्हीं कारणों से स्थगित हो गई। इस कारण पुरस्कार के लिए आवेदन करने वाले शिक्षकों को अब इंतजार करना होगा।
जिले के माध्यमिक शिक्षकों को एक दशक से अधिक समय से पुरस्कार नहीं मिला है।
पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन का जन्म दिवस पांच सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को राष्ट्रीय और राज्य शिक्षक पुरस्कार के अलावा अब मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार भी दिए जाते हैं। राष्ट्रीय पुरस्कार दिल्ली में राष्ट्रपति के हाथों प्रदान किया जाता है। जबकि राज्य और मुख्यमंत्री शिक्षक पुरस्कार लखनऊ में समारोह आयोजित कर प्रदान किये जाते हैं।
विज्ञापन

शासन ने अब आवेदन प्रक्रिया में बदलाव किया है। पुरस्कार को आवेदन करने के लिए मानक तय है। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन है। जिले से माध्यमिक विद्यालय के एक तथा प्राथमिक विद्यालयों के सात शिक्षकों ने पुरस्कारों के लिए आवेदन किया है। इनका चयन राज्य स्तर पर होता है। डीआईओएस कार्यालय के अनुसार राज्य स्तर पर पुरस्कार चयन की प्रक्रिया 30 अगस्त तक पूरी होनी निर्धारित थी। लेकिन किन्हीं कारणों से नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वित्त विहीन स्कूलों के शिक्षकों को मिलता है मुख्यमंत्री पुरस्कार
पहले राष्ट्रीय और राज्य शिक्षक पुरस्कार ही प्रदान किये जाते थे। लेकिन इन पुरस्कारों के लिए वित्त विहीन स्कूलों के शिक्षकों को अर्ह नहीं माना जाता था। लंबे समय से उठ रही मांग को देखते हुए शासन ने वित्त विहीन शिक्षकों के लिए मुख्यमंत्री शिक्षक पुरस्कार देने की घोषणा की। जिसके लिए अब इन विद्यालयों के शिक्षक आवेदन करते हैं।
राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए हो चुके हैं नाम चयनित
राष्ट्रीय और राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए पहले एक ही आवेदन होता था। राज्य स्तरीय कमेटी चयन कर राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए भेजती थी और शेष आवेदन पर राज्य पुरस्कार के चयन को रखे जाते थे। लेकिन अब राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए भी सीधे अलग से आवेदन करना होता है।

इन्होंने किया है आवेदन
डीआईओएस कार्यालय के अनुसार शिक्षक पुरस्कार के लिए महात्मा गांधी इंटर कालेज मंडावर के शिक्षक सुरेश चंद्र शर्मा ने आवेदन किया है। परिषदीय विद्यालयों में वैभव चौधरी, रामौतार सिंह, सुधीर कुमार, संजीव कुमार, सुलक्षणा आर्य, अनिता रानी तथा मुकेश कुमार ने आवेदन किया है। इस प्रकार कुल आठ शिक्षकों ने शिक्षक पुरस्कार के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed