फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Seeks justice for victims

पीड़ितों के लिए इंसाफ मांगा

Mon, 26 Sep 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Mon, 26 Sep 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
Seeks justice for victims
कलक्ट्रेट में धरने पर बैठे महान दल और पीस पार्टी के कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में महान दल, पीस पार्टी व राष्ट्रीय निषाद पार्टी ने पेद्दा में हुई घटना में पीड़ितों को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट में धरना देकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सीओ सिटी को दिया। जिला अस्पताल पहुंचकर पीड़ितों से घटना की जानकारी ली। तीनों दलों के नेता पेद्दा जाना चाहते थे, पुलिस ने उन्हें वहां जाने की इजाजत नहीं दी। महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशवदेव मौर्य, पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.अय्यूब सर्जन व राष्ट्रीय निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.संजय निषाद सोमवार को बिजनौर पहुंचे। कार्यकर्ताओं के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे और वहां धरना देकर बैठ गए। इस दौरान पेद्दा कांड के पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग की गई। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सीओ सिटी असित श्रीवास्तव को दिया। ज्ञापन में कहा गया कि वेस्ट यूपी में भाजपा जाटों के कंधों पर बंदूक रखकर माहौल खराब करना चाहती है। इस पर रोक लगाने की मांग की गई। धरने पर बैठे नेताओं के साथ कार्यकर्ता पैदल जिला अस्पताल पहुंचे। पीड़ितों से घटना की जानकारी ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed