फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Seeing the leopard in the forest, the farmers ran away to save their lives.

Bijnor News: गुलदार को जंगल में देख किसानों ने भाग कर बचाई जान

Fri, 27 Feb 2026 12:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Seeing the leopard in the forest, the farmers ran away to save their lives.
धामपुर/नहटाैर। गुलदार के जंगल में अचानक गन्ने के खेत में दिखने से किसानों में भगदड़ मच गई। किसानों ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई। किसानों का कहना है कि जैसे ही गन्ने की छिलाई का काम तेजी से बढ़ रहा है तो गुलदार अब बहुतायत संख्या में जंगलों में घूमते नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से गुलदार को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन

दौलतपुर सुक्खा, मनकुआं के ग्रामीण महावीर सिंह, दिनेश कुमार, गौरव, महीपत आदि ने बताया कि जब वह जंगल में काम कर रहे थे। तब इस दौरान गन्ने के खेत में गुलदार के गुर्राहट की आवाज सुनाई दी। तो वह शोर मचाते हुए अपने गांव की बचाव के लिए दौड़ पड़े। वहीं नहटौर के ग्राम ढकौली निवासी हर्ष प्रेमदेव बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे खेतों पर जा रहा था, जबकि परिजन पहले ही पहुंच चुके थे। जब वह अपने खेत के पास पहुंचा तो उसे पड़ोसी जयराज सिंह के खेत में गुलदार बैठा दिखाई दिया। इस पर उसने शोर मचा दिया। परिजन धर्मवीर सिंह, हिमांशु कुमार व पड़ोसी किसान नसीम ने हिम्मत दिखाते हुए शोर-शराबा कर गुलदार को वहां से भगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed