फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Security of district examination centers in the hands of school watchmen

जिले के परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा स्कूल चौकीदारों के हाथों में

Fri, 21 Feb 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Security of district examination centers in the hands of school watchmen
जिले के परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा स्कूल चौकीदारों के हाथों में
विज्ञापन

बिजनौर। जिले के परीक्षा केंद्रों पर यूपी बोर्ड के प्रश्नपत्रों की सुरक्षा स्कूलों के चौकीदारों के हाथ है। परीक्षा केंद्रों से संकलन केंद्र तक कापियां बगैर सुरक्षा के लाई जा रही हैं। सूबे के मऊ जिले में फिजिक्स का पेपर आउट होने से केंद्रों की चिंता बढ़ गई है। डीआईओएस राजेश कुमार ने पुलिस मुहय्या कराने के लिए एसपी से बात करने को कहा है।

यूपी बोर्ड की परीक्षा 18 फरवरी से शुरू हो गई है। जिले में 122 परीक्षा केंद्र हैं। प्रशासन ने केंद्रों को परीक्षा शुरू होने से करीब एक सप्ताह पहले प्रश्नपत्र उपलब्ध करा दिए थे। आरोप है कि प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के लिए पुलिस उपलब्ध नहीं कराई गई है। मामले को बोर्ड परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा बैठक में भी उठाया गया था। अनेक परीक्षा केंद्रों के आसपास सुनसान स्थान है। विद्यालयों के चौकीदारों की सुरक्षा में ड्यूटी लगी है। मऊ में भौतिक विज्ञान के पेपर आउट होने से सुरक्षा को लेकर केंद्र व्यवस्थापकों के माथे पर चिंता की लकीर खींच गई है। उधर, परीक्षा केंद्रों से कापी को संकलन केंद्र बिजनौर मुख्यालय तक लाने के लिए परीक्षा केंद्रों को पुलिस उपलब्ध नहीं कराई गई है। परीक्षा केंद्रों से कापी लाने वाले कर्मचारियों की बात माने तो दूसरी पाली का पेपर सवा पांच बजे खत्म होता है। कापियां एकत्र करने तथा सिलिंग पैकिंग में समय लगता है। दूरस्थ केंद्रों के कर्मचारियों को बिजनौर तक आने में रात के आठ बज जाते है। हालांकि तीन-चार कर्मचारी एक साथ निजी वाहनों से आते हैं लेकिन असुरक्षित महसूस करते हैं। विभागीय अधिकारियों के सामने मामला उठाया गया है। डीआईओएस राजेश कुमार का कहना है कि पुलिस महाशिवरात्रि होने से कांवड़ियों की सुरक्षा में लगी थी। इस बारे में एसपी से बात की जाएगी और सुरक्षा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed