फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Secondary schools will open from today, only teachers will come

विद्यालयों के खुलने तक ऑनलाइन पढ़ाई जारी रहेगी

Thu, 01 Jul 2021 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Secondary schools will open from today, only teachers will come
आज से खुलेंगे माध्यमिक विद्यालय, केवल शिक्षक आएंगे
विज्ञापन

बिजनौर। माध्यमिक विद्यालयों को एक जुलाई से खोले जाने का शासनादेश जारी हो गया है। आज से जिले के सभी माध्यमिक स्कूल खुलेंगे। केवल शिक्षक ही विद्यालयों में आएंगे और छात्रों की ऑनलाइन पढ़ाई कराएंगे। उधर, विद्यालयों में नए दाखिलों की तैयारी भी शुरू हो गई है।

बेसिक परिषद और माध्यमिक विद्यालयों के एक जुलाई से खुलने का आदेश आ गया है। डीआईओएस दफ्तर के अनुसार माध्यमिक विद्यालय एक जुलाई से केवल शिक्षकों के लिए खुलेंगे। शिक्षक विद्यालयों में पहुंचकर छात्र-छात्राओं की ऑनलाइन पढ़ाई कराएंगे। उन्होनें बताया कि सभी 387 माध्यमिक विद्यालयों में ऑनलाइन पढ़ाई की निगरानी को नोडल अधिकारी बने हैं। छात्रों की विषय की समस्याओं के समाधान के लिए हाईस्कूल व इंटर के अलग-अलग विषय विशेषज्ञ नियुक्त हैं। जीजीआईसी बिजनौर में कंट्रोल रूम बना है। छात्र कंट्रोल रूम से पढ़ाई संबंधी जानकारी ले सकते हैं। जीआईसी बिजनौर के प्रधानाचार्य सुभाष कुमार सुपरविजन अधिकारी हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल खुलने तक ऑनलाइन पढ़ाई जारी रहेगी। नया सत्र एक अप्रैल से शुरू है। विद्यालयों में अगली कक्षाओं में दाखिले हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed