{"_id":"5ff744f68ebc3e30b7778449","slug":"secondary-schools-science-exhibition-dates-announced-bijnor-news-mrt5193935101","type":"story","status":"publish","title_hn":"माध्यमिक स्कूलों की विज्ञान प्रदर्शनी आयोजनों की तारीख घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माध्यमिक स्कूलों की विज्ञान प्रदर्शनी आयोजनों की तारीख घोषित
विज्ञापन

बिजनौर। जिले के माध्यमिक स्कूलों की स्कूल स्तर से लेकर जिलास्तर तक की विज्ञान प्रदर्शनी के आयोजनों की तारीखों का एलान कर दिया गया। प्रदर्शनी दो वर्गों में होगी। शासन से विज्ञान माडल बनाने के लिए छात्रों के लिए विषय निर्धारित हैं।
राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूल स्तर पर विज्ञान/ माडल प्रदर्शनी 11 जनवरी को होनी है। जूनियर वर्ग में कक्षा नौ व दस के छात्र छात्राएं भाग लेंगे। जबकि सीनीयर वर्ग में कक्षा 11 व 12 के छात्र छात्राएं शामिल होंगे। स्कूल स्तर प्रतियोगिता से जिलास्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी के लिए बाल वैज्ञानिकों का माडल सहित चयन होगा। जिलास्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी 21, 22 व 23 जनवरी को जीजीआईसी बिजनौर में होगी। एक विद्यालय से दो ही सर्वश्रेष्ठ माडल शामिल होंगे। साथ ही एक विद्यालय से अधिकतम चार छात्र भाग ले सकते हैं। स्कूल 19 जनवरी तक जीजीआईसी में प्रतिभाग करने वाले छात्रों के नाम तथा माडल की सूची भिजवा दें। जीजीआईसी की प्रधानाचार्या एवं आयोजक निर्मला शर्मा ने बताया कि पर्यावरण, मानव विज्ञान में जीवन विज्ञान, जैव विविधता संरक्षण तथा वह सुगमता, वैकल्पिक ऊर्जा, सूचना संचार व परिवहन प्रौद्योगिकी, तथा गणित, भौतिक विज्ञान व खेल प्रदर्शनी / माडल के विषय है।