{"_id":"6191593842eedb203d5b2eac","slug":"secondary-schools-got-more-than-300-teachers-bijnor-news-mrt5648394126","type":"story","status":"publish","title_hn":"अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों को मिले 300 से अधिक शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों को मिले 300 से अधिक शिक्षक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माध्यमिक विद्यालयों को मिले 300 से अधिक शिक्षक
बिजनौर। जिले के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों को तीन सौ से अधिक शिक्षक मिले हैं। शिक्षा विभाग चयनित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देने की प्रक्रिया पूरी करने में लगा है।
जिले में 73 अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय हैं। इन विद्यालयों में विभिन्न विषय के शिक्षकों का टोटा बना है। शिक्षकों की सेवानिवृत्ति से शिक्षकों के पद खाली हो रहे हैं। डीआईओएस कार्यालय के अनुसार जिले में पीजीटी वेतनमान में करीब 100 तथा टीजीटी वेतनमान में लगभग 500 पद खाली हैं। खाली पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति माध्यमिक शिक्षक चयन आयोग से होती है। डीआईओएस कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार आयोग से प्रदेश में करीब तीन हजार शिक्षकों से चयन हुआ है। इनमें जिले के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों को 300 से अधिक शिक्षक मिले हैं। इनमें टीजीटी वेतनमान में 204 तथा पीजीटी शिक्षक करीब 110 हैं।
चयनित अभ्यर्थियों के शैक्षिक प्रमाणपत्र जांच लेने के बाद चयनित शिक्षकों को नियुक्तिपत्र संबंधित विद्यालयों के प्रबंधक देंगे। चयनित शिक्षकों की सूची डीआईओएस दफ्तर विद्यालयों को भेजेगा। इसकी प्रक्रिया चल रही है। डीआईओएस राजेश कुमार ने बताया कि चयनित शिक्षकों को जल्द ही नियुक्तिपत्र मिल जाएंगे।
विज्ञापन
उर्दू शिक्षकों को करना पड़ सकता है इंतजार
डीआईओएस कार्यालय के अनुसार चयनित शिक्षकों की सूची सामूहिक आई है। शिक्षक के स्कूल व विषय को छांटा जा रहा है। बताया कि उर्दू आदि कुछ विषय की सूची विभाग में नहीं मिली है।