{"_id":"614e18f48ebc3e08fa1a16c3","slug":"second-list-admissions-started-in-state-iti-bijnor-news-mrt557739214","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय आईटीआई में दूसरी सूची के दाखिले शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय आईटीआई में दूसरी सूची के दाखिले शुरू
विज्ञापन

बिजनौर। शासन ने राजकीय आईटीआई में दाखिले की दूसरी सूची जारी कर दी है। सूची में शामिल अभ्यर्थी के दाखिला लेने की आखिरी तारीख 29 सितंबर है ।
जिले में बिजनौर, नजीबाबाद, नगीना, धामपुर व अफजलगढ़ में राजकीय आईटीआई संचालित हैं। जिनमें विभिन्न ट्रेड में 1964 सीटें हैं। पहले चरण में सबसे अधिक दाखिले राजकीय आईटीआई बिजनौर में हुए थे। जबकि सबसे कम दाखिले राजकीय आईटीआई नगीना में हुए थे। राजकीय आईटीआई बिजनौर के वरिष्ठ सहायक राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि दूसरी सूची में वे अभ्यर्थी भी शामिल हैं जिन्होंने ट्रेड व विद्यालय उच्चीकरण के लिए आवेदन किया है। सूची परिषद की वेबसाइट www.scvtup.in पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी प्रमाण पत्रों के साथ उपस्थित होकर 29 सितंबर तक दाखिला अनिवार्य रूप से लें।
अफजलगढ़ आईटीआई के दाखिले बिजनौर में
राजकीय आईटीआई बिजनौर के प्रधानाचार्य एवं जिला नोडल अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों ने राजकीय आईटीआई अफजलगढ़ के लिए आवेदन किया है, उनके दाखिले राजकीय आईटीआई बिजनौर में होंगे। इसलिए अभ्यर्थी राजकीय आईटीआई बिजनौर में प्रमाण पत्रों के साथ उपस्थित होंगे।