{"_id":"68cc4d6d62dfb9427a015d26","slug":"search-operation-was-carried-out-by-flying-drones-cages-were-increased-on-information-of-leopard-bijnor-news-c-27-1-smrt1043-160535-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: ड्रोन उड़ाकर चलाया सर्च अभियान, गुलदार की सूचना पर बढ़ाए पिंजरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: ड्रोन उड़ाकर चलाया सर्च अभियान, गुलदार की सूचना पर बढ़ाए पिंजरे
Thu, 18 Sep 2025 11:50 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Thu, 18 Sep 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
मंडावली- गुलदार के हमले की ग्रामीणों को जानकारी देते रामगोपाल। स्रोत-ग्रामीण
नजीबाबाद। सितंबर माह में गुलदारों के हमले से चार मौत के बाद वन विभाग ऑपरेशन गुलदार चला रहा है। ड्रोन उड़ाए जा रहे हैं, पिंजरे लगे हैं, लेकिन गुलदार उनकी पहुंच से दूर हैं।
वन विभाग की ओर से नयागांव, इस्सेपुर, जालपुर, ताहरपुर, परमावाला, जसवंतपुर सहित गुलदार प्रभावित क्षेत्रों में सर्च अभियान चलाया गया। डीएफओ अभिनव राज, कौड़िया रेंजर सचिन शर्मा ने टीम के साथ नया गांव सहित गुलदार प्रभावित क्षेत्रों में ड्रोन उड़ाए लेकिन ड्रोन की पहुंच में गुलदार नहीं आए। डीएफओ ने नया गांव में अपनी निगरानी में सर्च अभियान चलवाया। उन्होंने ऑपरेशन गुलदार अभियान की जानकारी दी और ग्रामीणों से जागरूक रहने की सलाह दी। क्षेत्रीय ग्रामीण द्वारा ताहरपुर, परमावाला आदि में गुलदार देखे जाने की सूचना को वन विभाग ने गंभीरता से लिया। वन विभाग ने वहां पिंजरे लगवाएं हैं।
विशेषज्ञों का ऑपरेशन गुलदार में कैंप जारी : पीलीभीत टाइगर रिजर्व से आए विशेषज्ञ डॉ. दक्ष गंगवार और कानपुर चिड़ियाघर से आए विशेषज्ञ डॉ. नासिर पिछले कई दिनों से नजीबाबाद के कौड़िया वन रेंज में कैंप कर रहे हैं। ट्रैप कैमरों पर उनकी निगाह है। डॉ. गंगवार ट्रेंकुलाइज विशेषज्ञ हैं।
विज्ञापन
चौकपुरी क्षेत्र में दिखाई दिया गुलदार : सामाजिक वानिकी के क्षेत्र चौकपुरी की आबादी से कुछ फासले पर ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार की तड़के एक गुलदार और दो शावकों को देखा। गुलदार देखे जाने से क्षेत्र ग्रामीणों में दहशत है। सामाजिक वानिकी अधिकारियों को सूचना देकर ग्रामीणों ने क्षेत्र में पिंजरा लगाने की मांग की है।