फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   SDM toured the city with the officers

एसडीएम ने अधिकारियों के साथ किया नगर का भ्रमण

Wed, 01 Jun 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
SDM toured the city with the officers
एसडीएम ने अधिकारियों के साथ किया नगर का भ्रमण
विज्ञापन

धामपुर। एसडीएम विजयवर्धन तोमर ने बुधवार को पालिका के अधिकारियों को लेकर अतिक्रमण और अवैध कब्जों को ध्वस्त कराने के उद्देश्य से नगर के मुख्य बाजार और कई मोहल्लों का पैदल भ्रमण किया। उन्होंने लोगों को अतिक्रमण और अवैध कब्जे तुरंत हटाने की हिदायत दी।

एसडीएम ने भ्रमण के दौरान जहां पर भी नालों के ऊपर अतिक्रमण देेखा, वहीं संबंधित व्यक्तियों को बुलाकर उन्हें फटकार लगाई और तत्काल अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। व्यापारियों को हिदायत दी कि यदि शासन के आदेशों का अनुपालन नहीं करेंगे, तो कड़ी कार्रवाई होगी। बुलडोजर से अतिक्रमण ध्वस्त कर दिया जाएगा। बताया गया कि नगर के मुख्य बाजार, खारी कुआं, पक्काबाग, कहल सराय, पुराना धामपुर चुंगी, शेरकोट चुंगी, शीला टाकिज, बांस मंडी, जैतरा रेलवे फाटक, पंजाबी बाजार, बड़ी मंडी, फल चौक, चबन्नी चौक, मोहल्ला बाड़वान आदि कई स्थानों पर नालों पर अतिक्रमण है। कोतवाल माधो सिंह बिष्ट, नगर पालिका के अधिकारी सुभाष कुमार ने भी सरकार के आदेशों का हवाला देकर अतिक्रमण को मुक्त करने की हिदायत दी। बुधवार को बाजार की साप्ताहिक बंदी होने के बाद भी कपड़ा व रेडीमेड व्यापारियों ने प्रतिष्ठानों को खोल रखा था। व्यापारियों ने बाजार को बगैर भेदभाव के शतप्रतिशत साप्ताहिक बंदी कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed