फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   SDM, tehsildar agitated after seeing crowd in Mandi

मंडी में भीड़ देख भड़के एसडीएम, तहसीलदार

Thu, 23 Apr 2020 10:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
SDM, tehsildar agitated after seeing crowd in Mandi
बिजनौर में प्रदर्शनी मैदान में दुकानदारों को हड़काते एसडीएम और तहसीलदार। - फोटो : BIJNOR
मंडी में भीड़ देख भड़के एसडीएम, तहसीलदार
विज्ञापन

बिजनौर। प्रशासन की रोक के बावजूद सब्जी व फल मंडी में खरीदारी के लिए आई भीड़ को देख एसडीएम, तहसीलदार का पारा चढ़ गया। उन्होंने लोगों को जमकर फटकार लगाई। लोगों से गली, मोहल्लों में खरीदारी करने को कहा। फिर से मंडी में दिखाई देने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।

जनता अब लॉकडाउन का उल्लंघन करने लगी है। जबकि जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। सड़कों पर भीड़ बृहस्पतिवार को भी दिखाई दी। लोग बेवजह सड़कों पर आकर लॉकडाउन की अनदेखी कर रहे हैं। प्रशासन ने लोगों को घरों पर ही सामान उपलब्ध कराने की व्यवस्था कराई है। सब्जी व फल मंडी में उपभोक्ताओं द्वारा खरीदारी पर कई दिन पहले रोक लगा दी गई है। इसके बावजूद प्रदर्शनी मैदान में चल रही मंडी में उपभोक्ताओं की भारी भीड़ आ रही है। बृहस्पतिवार को एसडीएम बृजेश कुमार व तहसीलदार धर्मेंद्र सिंह प्रदर्शनी मैदान पहुंचे। उन्होंने देखा कि मंडी में भारी भीड़ थी। वहां काफी उपभोक्ता सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन नहीं कर रहे थे। ऐसे उपभोक्ताओं को एसडीएम व तहसीलदार ने जमकर फटकार लगाई। उन्हें गिरफ्तार कराने की चेतावनी दी। एसडीएम ने कहा कि जब गली मोहल्लों में सभी फल व सब्जी जा रही हैं तो उपभोक्ता क्यों बाजार में आकर खतरा मोल ले रहे हैं। उन्होंने दुकानदारों को भी उपभोक्ताओं को सब्जी व फल न बेचने की हिदायत दी। शहर कोतवाल रमेशचंद्र शर्मा के अनुसार सब्जी मंडी में आने वाले उपभोक्ताओं का चालान किया जाएगा। उपभोक्ता अपने मोहल्लों में आने वाले ठेलों से ही फल व सब्जी खरीदें।

बिजनौर में सिविल लाइन में लॉकडाउन के दौरान भी आवाजाही।

बिजनौर में सिविल लाइन में लॉकडाउन के दौरान भी आवाजाही।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed