फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Scooty rider dies in accident, wife injured

Bijnor News: हादसे में स्कूटी सवार की मौत, पत्नी घायल

Fri, 13 Feb 2026 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Scooty rider dies in accident, wife injured
स्योहारा। स्योहारा-ठाकुरद्वारा मार्ग पर बृहस्पतिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार भारत सिंह (50) पुत्र शिव चरण सिंह निवासी ग्राम शरीफनगर, थाना ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद की मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी रेखा घायल हो गईं।
विज्ञापन

भारत सिंह और उनकी पत्नी तीन दिन पूर्व नगीना क्षेत्र के एक गांव में शादी समारोह में शामिल होने आए थे। बृहस्पतिवार शाम दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटी से अपने घर लौट रहे थे। स्योहारा-ठाकुरद्वारा रोड पर सिंह पैलेस के पास किसी वाहन ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। स्कूटी चला रहे भारत सिंह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनकी पत्नी रेखा को भी हल्की चोटें आईं। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल भारत सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्योहारा पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पति की मौत की खबर सुनकर पत्नी रेखा का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से मृतक के परिजनों में शोक व्याप्त है।
विज्ञापन

कार डिवाइडर से टकराने से हुई क्षतिग्रस्त : वहीं, धामपुर में बुधवार देर रात करीब तीन बजे एक कार नगर के बीच स्थित प्रकाश गैस एजेंसी के सामने स्थित डिवाइडर से टकराकर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इससे पालिका की ओर से प्रकाश व्यवस्था के लिए लगा बिजली का खंभा मुड़ कर तिरछा हो गया है। एक सागौन का बड़ा पौधा खड़ा था। वह टूटकर गिर गया। बताया कि कार में युवक सवार थे, जिन्हें मामूली चोटें लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed