{"_id":"69517528e0678be2180ea554","slug":"schools-with-more-than-100-students-will-get-acting-headmasters-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-168629-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: 100 से अधिक छात्र संख्या वाले स्कूलों को प्रभारी प्रधानाध्यापक मिलेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: 100 से अधिक छात्र संख्या वाले स्कूलों को प्रभारी प्रधानाध्यापक मिलेंगे
विज्ञापन
बिजनौर। जनपद में 100 या इससे ज्यादा छात्र संख्या वाले मुख्य अध्यापक विहीन उच्च प्राथमिक विद्यालयों को प्रभारी प्रधानाध्यापक मिलेंगे। बेसिक शिक्षा विभाग ने कवायद तेज कर दी है। बेसिक विभाग द्वारा वरिष्ठता के आधार पर चयनित लगभग 500 वरिष्ठ शिक्षकों की सूची जारी कर उनसे सहमति पत्र मांगे गए हैं। हालांकि, अब तक उन विद्यालयों की सूची सार्वजनिक नहीं की गई है, जहां प्रभारी प्रधानाध्यापक की तैनाती की जानी है।
परिषदीय विद्यालयों की सूची न होने से शिक्षक असमंजस की स्थिति में हैं। शिक्षकों का कहना है कि यदि वे एक बार सहमति पत्र दे देते हैं, तो विभाग उन्हें जिले के किसी भी विद्यालय में तैनात कर सकता है। बेसिक विभाग द्वारा जनपद के शिक्षकों की वरिष्ठता सूची तैयार की गई थी। उसी के आधार पर यह प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, जल्द ही विद्यालयों की सूची भी जारी की जा सकती है। ताकि तैनाती प्रक्रिया पूरी की जा सके। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने शिक्षकों के साथ इस संबंध में वार्ता भी की है। लंबे समय से मुख्यध्यापक विहीन विद्यालयों को प्रभारी अध्यापक मिलेंगे।
उधर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कसाना ने बताया कि जनपद के ऐसे विद्यालय जहां 100 या उससे ज्यादा छात्र संख्या है। वहां उच्च प्राथमिक विद्यालय में मुख्याध्यापक नहीं है। वहां वरिष्ठता सूची के आधार पर शिक्षक, शिक्षिका को प्रभारी प्रधानाध्यापक नियुक्त किया जाएगा। इसके लिए वरिष्ठ अध्यापकों के सहमति पत्र मांगे जा रहे हैं।