फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Schools of the district will open from today

आज से खुलेंगे जिले के स्कूल

Mon, 19 Oct 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Schools of the district will open from today
बिजनौर में स्कूलों के लिए सैनिटाइजर देते डीआईओएस। - फोटो : BIJNOR
आज से खुलेंगे जिले के स्कूल
विज्ञापन

बिजनौर/नगीना। शासन-प्रशासन की गाइडलाइन के अनुसार जिले के स्कूल आज से खुलेंगे। प्रशासन ने रविवार को स्कूलों को सैनिटाइजर किट का वितरण किया। स्कूलों के सतत निरीक्षण को प्रशासन व शिक्षा विभाग की अलग-अलग टीम बनी हैं। तहसील क्षेत्रों में एसडीएम भ्रमण कर स्कूलों की निगरानी करेंगे।
जिले में यूपी बोर्ड के 387, सीबीएसई व आईसीएसई के 106 स्कूल आज से खुलेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय रविवार को भी खुला। अधिकारी स्कूलों से तैयारियों की जानकारी लेते रहे। प्रशासन ने स्कूलों के लिए सैनिटाइजर किट की व्यवस्था की है। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार ने बीआईसी बिजनौर में किट का वितरण किया। क्षेत्रीय नोडल अधिकारी भौतिक सत्यापन में लगे रहे। डीआईओएस ने बताया कि यूपी बोर्ड के सभी स्कूल में सैनिटाइजर का छिड़काव हो गया है। सीबीएसई तथा आईसीएसई स्कूलों ने भी पूरी तैयारी है। मॉडर्न एरा पब्लिक स्कूल बिजनौर की प्रधानाचार्य सीमा विश्वास ने बताया कि एक कमरे में 15 छात्र बैठेंगे। शासन की गाइडलाइन अभिभावकों को भेज दी गई है। वहीं, नगीना के एमएम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शाहिद अली गौहर ने बताया कि शासन के निर्देश पर सोमवार से कॉलेज खोला जा रहा है। इसके लिए विद्यार्थियों के अभिभावकों से अनुमति पत्र भरकर मंगवा लिया गया है। चेयर पर्सन ताहिरा बेगम के निर्देश पर उन्होंने रविवार को अपनी मौजूदगी में कॉलेज पूरे कॉलेज को सैनिटाइजर का छिड़काव कराया। सोमवार को कॉलेज आने वाले विद्यार्थी को थर्मल स्क्रीनिंग की जांच के बाद ही कॉलेज में प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन

दो शिफ्टों में खुलेंगे जिले के स्कूल
बिजनौर। शासन ने सभी बोर्ड के स्कूलों खुलने का एक ही समय तय किया है। स्कूल दो शिफ्ट में खुलेंगे। पहली शिफ्ट का समय 8.50 बजे से 11.30 बजे तक है। इसमें कक्षा नौ व दस के छात्र-छात्राएं आएंगे। दूसरी शिफ्ट का समय 12.20 बजे से 3.20 बजे तक है। इसमें कक्षा 11 व 12 के छात्र-छात्राएं आएंगे। जिले के 387 यूपी बोर्ड के स्कूलों में कक्षा नौ से बारह तक एक लाख छात्र-छात्राएं हैं। इनमें करीब 50 हजार अभिभावकों ने छात्रों को स्कूल भेजने के सहमति पत्र दे दिए हैं। वित्तविहीन स्कूलों के सहमति पत्र सबसे अधिक हैं। सीबीएसई व आईसीएसई स्कूलों में 20-25 प्रतिशत सहमति पत्र आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed