फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   School shined before CM's arrival, roads started being built

मुख्यमंत्री के दौरे के लिए तैयारी

Sat, 18 Sep 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
School shined before CM's arrival, roads started being built
सीएम के आने से पहले स्कूल चमकाया, बनने लगी सड़कें
विज्ञापन

गजरौला शिव/बिजनौर। स्वाहेड़ी के पास मेडिकल कॉलेज के शिलान्यास को सीएम योगी के आने का कार्यक्रम तय हुआ तो क्षेत्र में विकास को मानों पंख लग गए। दर्जनों सफाईकर्मी लगाकर सड़कों की सफाई कराई गई। रातों रात सड़कें तैयार की जा रही हैं, टूटी नालियों की मरम्मत कर दी गई। वहीं गांव के स्कूल भी चमचमा उठे हैं। सफाई के साथ दीवारों पर पेंटिंग भी करा दी गई है। तैयारियों का जायजा लेने अफसर दिन में कई बार वहां जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री 21 सितंबर को बिजनौर के गांव स्वाहेड़ी के पास स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज की आधारशिला रखने के लिए आ रहे हैं। नजीबाबाद तहसील के मौजा मधुसुदनपुर देवीदास में 102 बीघा भूमि में बनने वाले राजकीय मेडिकल कॉलेज की आधारशिला रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे को लेकर अधिकारियों के हाथ-पांव फूले हुए हैं। मुख्यमंत्री के हेलीकाप्टर के उतरने व जनसभा स्थल को तैयार करने के लिए भूमि को समतल करने के लिए जेसीबी लगाई गई है। अधिकारी अपने सामने भूमि को समतल करा रहे हैं। सभा स्थल तक जाने-आने के लिए युद्ध स्तर पर सड़क का काम चल रहा है। आसपास के गांवों की साफ सफाई के लिए दर्जनों सफाईकर्मी लगे हैं।
विज्ञापन

इतना ही नहीं स्वाहेड़ी खुर्द में प्राथमिक विद्यालय को रंगाई पुताई और दीवारों पर पेंटिंग की जा रही है, जहां विद्यालय में बच्चों के बैठने के लिए फर्श भी नहीं था, वहां टाइल्स बिछाई गई है, उसके ऊपर मेट डाली गई है। स्कूल में नए फर्नीचर की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर और अलीगढ़ से आ रहा वीवीआईपी टेंट
जिला पंचायत राज विभाग की ओर से गांवों में सफाई के लिए सफाई कर्मियों को लगाया गया है। गांव के रास्तों व सभा स्थल तक जाने वाले मार्ग के दोनों ओर खड़ी घास को सफाई कर्मियों द्वारा साफ कराया जा रहा है। सभा स्थल के लिए वीवीआइपी टेंट मुजफ्फरनगर व अलीगढ़ से मंगाया जा रहा है।
मेडिकल कॉलेज के बराबर में बनेगा केंद्रीय विद्यालय
मौजा मदसूदनपुर देवीदास में बन रहे राजकीय मेडिकल कॉलेज के बराबर में मंदिर के पास खाली पड़ी 50 बीघा भूमि में केंद्रीय विद्यालय भी बनाया जाएगा। विद्यालय के लिए प्रस्ताव कर भूमि आवंटित कर दी गई है। अब स्वाहेड़ी खुर्द में प्रस्तावित स्टेडियम भी स्वीकृत हो गया है, जो 30 बीघा भूमि में बनाया जाएगा।

बैराज रोड पर बड़े गड्ढों को स्थायी रूप से भरा
बिजनौर। बिजनौ-बैराज रोड पर बने बड़े गड्ढों को नेशनल हाईवे अथॉरिटी के अधिकारियों ने अब स्थाई रूप से भरवाना शुरू कर दिया है। पहले चरण में बैराजपुल के पास बने बड़े गड्ढों को स्थाई रूप से पक्का कर दिया गया। इसके अलावा भी कई और बड़े गड्ढे भर दिए गए हैं। हालांकि अभी भी कई छोटे गड्ढे शेष रह गए हैं, लेकिन हाईवे अथॉरिटी अभी दूसरे चरण में उन्हें भरने की बात कह रही है। इसके बाद अब बैराज पुल से दूसरी ओर बड़े गड्ढे भरे जा रहे हैं, जिनसे सबसे अधिक दुर्घटना का खतरा बना हुआ था। एनएच 119 के पीडी दिनेश चतुर्वेदी ने कहा कि गड्ढों को अब स्थाई रूप से भरवाया जा रहा है। सबसे पहले बड़े गड्ढे भरे जा रहे हैं। कुछ ही दिनों में सभी गड्ढों को भरवा दिया जाएगा।

बिजनौर के ग्राम स्वाहेड़ी मुख्यमंत्री की सभा स्थल तक जाने के लिए बनाई जा रही सड़क।

बिजनौर के ग्राम स्वाहेड़ी मुख्यमंत्री की सभा स्थल तक जाने के लिए बनाई जा रही सड़क।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर के ग्राम स्वाहेड़ी में मुख्यमंत्री के दौर के तहत सफाई करते मजदूर।

बिजनौर के ग्राम स्वाहेड़ी में मुख्यमंत्री के दौर के तहत सफाई करते मजदूर।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed