फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Scheduled and backward condition in BJP government: Kanojia

भाजपा सरकार में अनुसूचित और पिछड़े समाज का बुरा हाल:कनौजिया

Tue, 17 Aug 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Scheduled and backward condition in BJP government: Kanojia
भाजपा सरकार में अनुसूचित और पिछड़ों का बुरा हाल: कनौजिया
विज्ञापन

बिजनौर। रालोद एससीएसटी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रशांत कनौजिया ने कहा कि भाजपा के राज में अनुसूचित, पिछड़े व गरीब समाज बुरे हालात से गुजर रहा है। इसके विरोध में रालोद न्याय यात्रा पूरे प्रदेश में निकाल रहा है। रालोद की सरकार आने पर इन परिवारों को न्याय दिलाया जाएगा।
प्रेस वार्ता में प्रशांत कनौजिया ने कहा कि भाजपा सरकार में मजदूरों, गरीबों, अनुसूचित व पिछड़े समाज पर बहुत अत्याचार हो रहे हैं। भाजपा सरकार फिर से आई तो ये वर्ग नहीं बचेगा। कहा कि 2018 में भारत बंद के आंदोलन में निर्दोष लोगों पर मुकदमे दर्ज किए गए थे। इन लोगों को अब तक न्याय नहीं मिला है। कहा कि केंद्र सरकार अंतरिक्ष में सेटेलाइट भेजने में तो पैसा पानी की तरह बहा रही है, लेकिन सीवर लाइन साफ करने के लिए आज भी लोगों को 20 फीट नीचे गटर साफ करने के लिए खुद उतरना पड़ता है।
विज्ञापन

कहा कि भाजपा ने पैसे के दम पर सांप्रदायिक माहौल पैदा करके प्रदेश में सरकार बनाई थी लेकिन अब उसकी सच्चाई जनता के सामने आ गई है। अब जनता को रसोई और गाड़ी में सस्ता तेल चाहिए। सरसों का तेल और पेट्रोल के दाम दोनों सातवें आसमान पर हैं। कहा कि प्रदेश में अगली सरकार रालोद और सपा की होगी। पार्टी के वफादारों को टिकट में तवज्जो मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सभी कलक्ट्रेट गए और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट विक्रमादित्य सिंह मलिक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कोरोना से मरे लोगों के परिजनों को चार लाख रुपये का मुआवजा देने और दो अप्रैल के आंदोलन में दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की गई। इस दौरान वेस्ट यूपी अध्यक्ष नरेंद्र सिंह खजूरी, क्षेत्रीय अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक सुखवीर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष राहुल सिंह, ब्रजवीर सिंह, व प्रवीण सिंह देशवाल, जिलाध्यक्ष अली अदनान, गौहर अली खां, मुंशीराम पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed