फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Scavengers demonstrated by boycotting work

सफाईकर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर किया प्रदर्शन

Sat, 29 Aug 2020 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Scavengers demonstrated by boycotting work
धामपुर पालिका में कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन करते सफाई कर्मी। - फोटो : DHAMPUR
सफाईकर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

धामपुर (बिजनौर)। नगरपालिका के सफाई कर्मचारियों ने रुपये के लेनदेन को लेकर मारपीट की घटना के बाद निलंबित हुए सफाई नायक राजेश पवार की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कार्य बहिष्कार कर शनिवार को दूसरे दिन भी प्रदर्शन किया। चेताया कि जब तक सफाई नायक की गिरफ्तारी नहीं होती है, वे सफाई व्यवस्था ठप रखेंगे। पालिका से होने वाली पेय जल आपूर्ति भी ठप है। सफाईकर्मियों की दो दिन की हड़ताल से नगर में जगह-जगह गंदगी के ढेर लग गए हैं।
शनिवार को सफाईकर्मी पालिका में एकत्र हुए। सफाईकर्मियों ने पुलिस पर घटना के मुख्य आरोपी राजेश पवार को संरक्षण देने और उनके द्वारा दी तहरीर से आरोपी के नाम को निकाल कर मामूली धाराओं में रिपोर्ट कायम करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। गौरतलब है कि रुपयों के लेन-देन को लेकर बृहस्पतिवार को सफाई कर्मचारियों के दो गुटों में नगरपालिका के सफाई विभाग के बाहर जमकर लाठी-डंडे चले थे। कई सफाई कर्मचारी चोटिल हो गए थे। दोनों पक्षों की तरफ से कार्रवाई के लिए तहरीर दी गई थी। सफाई कर्मचारियों ने शुक्रवार को कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया था। पालिका अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मारपीट के मुख्य आरोपी सफाई नायक राजेश पवार और अन्य दर्जन भर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। मामले को गंभीरता से लेकर पालिका अध्यक्ष राजू गुप्ता के आदेश पर अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार रस्तोगी ने सफाई नायक राजेश पवार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था, लेकिन सफाई कर्मचारी इस कार्रवाई से भी संतुष्ट नहीं। सफाई कर्मचारियों ने निलंबित सफाई नायक राजेश पवार की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शनिवार को फिर कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मियों ने नगर की जलापूर्ति और वैकल्पिक प्रकाश सप्लाई को भी ठप कर दिया है। प्रदर्शनकारियों में संदीप चैनवाल, सभासद सोनू कुमार, संदीप कुमार, अनिल, नीरज, पवन, तरूण, राजेंद्र, महीपाल, दलीप, विपिन, शोभा देवी, कृष्णा देवी ओमवती प्रीतम सिंह रहे।
विज्ञापन

सीओ के समझाने से भी नहीं माने प्रदर्शनकारी
धामपुर। मामले को बढ़ता देख सीओ अजय कुमार अग्रवाल पुलिस बल के साथ प्रदर्शनकारियों के पास पहुंचे। सीओ ने मुख्य आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट कायम कर प्रभावी कार्रवाई का भरोसा दिया। प्रदर्शनकारी नहीं मानें। अपनी जिद पर अड़े रहे। सीओ ने कोतवाल रंजन कुमार शर्मा को इस मामले में कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed