{"_id":"5e48304b8ebc3ee5c2635eda","slug":"save-your-daughter-message-given-by-daughter-s-teacher-nazibabad-news-mrt469178033","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का दिया संदेश
विज्ञापन
नजीबाबाद में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जागरूकता रैली को झंडी दिखाती एसडीएम संगीता।
- फोटो : NAZIBABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का दिया संदेश
नजीबाबाद। पीएनएस अरिहंत पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने रैली निकालकर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, जल बचाओ-जीवन बचाओ, यातायात नियमों का पालन करो...के नारों के साथ नागरिकों को जागरूक किया।
पीएनएस अरिहंत पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी प्रधानाचार्य केएल दीक्षित के निर्देशन में एसडीएम कार्यालय पर एकत्रित हुए। एसडीएम संगीता ने स्कूल के चेयरमैन पारसनाथ जैन, एमडी मीनाक्षी जैन, शुभम कुमार, रुपेंद्र सिंह, विशाल त्रिपाठी, अंकुर वर्मा की मौजूदगी में जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विद्यार्थियों ने नगर के प्रमुख मार्गों से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, जल बचाओ-जीवन बचाओ, यातायात का रखे ध्यान...आदि नारों के साथ नागरिकों को जागरूक किया। जागरूकता रैली चौक बाजार, कल्लूगंज बाजार, सुराही बाजार से होते हुए रेलवे स्टेशन पर संपन्न हुई। इस अवसर पर पारुल चौहान, संगीता शर्मा, अर्शी, नीलम शर्मा, नौमी जमीर, मोनिका, दीपमाला आदि शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।