{"_id":"5dcaf3e38ebc3e5b2a71bce5","slug":"saurabh-maharaj-will-come-to-najibabad-on-16th-nazibabad-news-mrt453254368","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 को नजीबाबाद आएंगे सौरभ महाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16 को नजीबाबाद आएंगे सौरभ महाराज
विज्ञापन
16 को नजीबाबाद आएंगे सौरभ महाराज
नजीबाबाद। जैन समाज के प्रसिद्ध जैन संत व प्रखर वक्ता श्री 108 सौरभ सागर महाराज 16 नवंबर तक नजीबाबाद आएंगे।
श्री दिगंबर जैन समाज का एक प्रतिनिधिमंडल श्यामपुर क्षेत्र स्थित शनिदेव मंदिर में पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल में शामिल संजय जैन, नीशु जैन, नीरज जैन, अमित जैन, नीरज जैन, पुनीत जैन, संदीप जैन आदि जैन समाज के संत और प्रखर वक्ता सौरभ महाराज से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने सौरभ महाराज से नजीबाबाद पधारने का निवेदन किया। श्रद्धालुओं का निवेदन स्वीकार करते हुए जैन मुनि ने 16 नवंबर को नजीबाबाद पहुंचने की संभावना व्यक्त की है। उल्लेखनीय है कि हरिद्वार से लखनऊ की और पैदल विहार करते हुए सौरभ महाराज नजीबाबाद से निकलेंगे।