{"_id":"60199aba8ebc3e320f7a6209","slug":"satellite-eye-on-fields-oblivious-of-roads-bijnor-news-mrt523458049","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेतों पर सेटेलाइट की नजर, सड़कों से बेखबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेतों पर सेटेलाइट की नजर, सड़कों से बेखबर
विज्ञापन

बिजनौर। खेतों में जलने वाले फसलों के अवशेषों पर तो सेटेलाइट से नजर रखी जा रही है, लेकिन सड़क किनारे जलने वाले नगर पालिका के कूड़े पर किसी का ध्यान नहीं है। नेशनल हाईवे पर नगरपालिका का कूड़ा खुलेआम जलाया जा रहा है। इस कूड़े से सड़क किनारे खड़े पेड़ भी जल रहे हैं, लेकिन पालिका के अफसर जलते कूड़े की ओर झांक कर देखने को भी तैयार नहीं हैं।
किसानों से फसल अवशेष जलाने के बजाए गलाने के लिए कहा जा रहा है। किसानों को फसल अवशेष जलाने से रोकने के लिए सेटेेलाइट से नजर रखी जा रही है। कोई किसान फसल अवशेष जलाते हुए पकड़ा जाता है तो उस पर जुर्माना लगाने के साथ-साथ थाने पर रिपोर्ट भी दर्ज कराई जा रही है। यहां तक कि ऐसे किसान को कृषि विभाग की योजनाओं से हमेशा के लिए अपात्र घोषित कर दिया जाता है।
कहने को तो पालिका अफसर एक गांव के पास किराए की जमीन पर कूड़ा डालते हैं, लेकिन सफाई कर्मचारी सड़कों के किनारे कहीं भी कूड़ा ठिकाने लगा देते हैं। दिल्ली-पौड़ी नेशनल हाईवे पर खड़े पेड़ों की के बीच में भी कूड़ा डाल दिया जाता है और मौका मिलने पर कर्मचारी इस कूडे़ में आग लगा देते हैं। मंगलवार को भी कूड़े में ऐसे ही आग लगा दी गई। करीब पांच घंटे तक पेड़ों के बीच पडे़ इस कूडे़ में आग जलती रही। आसपास के किसानों ने बताया कि पालिका के कर्मचारी कूड़ा डालते हैं और बाद में उसमें आग लगा देते हैं। जड़ में आग लगने की वजह से कई पेड़ सूख भी गए हैं। लेकिन इस पर किसी कर्मचारी को कोई नोटिस जारी नहीं किया गया और न ही किसी पर जुर्माना लगा।
विज्ञापन
आग बुझाने के लिए भेजा टैंकर
कूड़ा पालिका का नहीं है। एक कर्मचारी को टैंकर लेकर आग बुझाने के लिए भेजा गया है। मामले की जांच कराई जाएगी - गोविंद चौधरी, सफाई निरीक्षक नगर पालिका बिजनौर।
पालिका को नोटिस जारी करेंगे
पालिका कर्मचारियों की ओर से कूड़ा डालने के बारे में शिकायत मिली है। इस मामले में टीम गठित कर रहे हैं। पालिका को नोटिस जारी किया जाएगा - डीएफओ डॉ. एम सेम्मारन।