फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor News : Satan awakens again, human lives in danger

UP: फिर जाग गया शैतान, किशोर को मारकर खा गया सिर से नीचे का पूरा शरीर, खतरे में इंसानों की जान

Fri, 03 Nov 2023 03:34 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 03 Nov 2023 03:34 PM IST
सार

Bijnor News : यूं तो गुलदार के हमले पिछले कुछ सालों में बढ़ गए थे, लेकिन वर्ष 2023 गुलदार के आतंक के नाम ही रहा। बिजनौर में इस साल में अभी तक गुलदार 17 लोगों की जान ले चुका है।

विज्ञापन
Bijnor News : Satan awakens again, human lives in danger
बिजनौर में फिर सक्रिय हुआ आदमखोर गुलदार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिजनौर जिले में गुलदार आपदा बन चुका है। आंकड़े बहुत डरावने हैं। पिछले दस माह में ही अलग-अलग जगहों पर जिले में गुलदार के हमलों में 17 इंसानों की जान चली गई। इनमें आठ बच्चे भी शामिल हैं।

विज्ञापन


यूं तो गुलदार के हमले पिछले कुछ सालों में बढ़ गए थे, लेकिन वर्ष 2023 गुलदार के आतंक के नाम ही रहा। इस साल की शुरुआत में 17 फरवरी को नगीना के गांव किरतपुर में गुलदार ने किशोरी अदिति की जान ले ली।

विज्ञापन

इसके बाद यह सिलसिला नहीं रुका और एक के बाद एक 17 जान चली गई। वन विभाग ने गुलदार पकड़ने के लिए अभियान चलाया और 35 से ज्यादा गुलदार पकड़े भी गए, लेकिन हमले नहीं रुके। 34 दिन तक किसी की जान नहीं गई और अब फिर से बढ़ापुर क्षेत्र के ग्राम हसनअलीपुर धर्मा उर्फ खत्रीवाला में 12 वर्षीय बालक जिगर को गुलदार ने मार डाला।

आदमखोर बन गया गुलदार, सिर से नीचे पूरा शरीर खा गया
हसनअलीपुर में गुलदार ने 12 वर्षीय बालक जिगर को न सिर्फ मारा, बल्कि सिर से नीचे पूरा धड़ खा गया। वन्य जीव विशेषज्ञ मान रहे हैं कि गुलदार आदमखोर हो गया है। जिस तरह उसने मांस खाया है, वह अगले तीन से चार दिन जंगल में छिपा रह सकता है। यदि उसे पकड़ा नहीं गया तो वह अगले एक सप्ताह में ही अगला हमला कर सकता है।

यह भी पढ़ें: कैफे में अश्लीलता की हदें पार: अंदर का नजारा देख भौचक्का रह गए अफसर, इस हालत में मिले युवक-युवती, तस्वीरें

विज्ञापन

कब-कब गई गुलदार के हमने में जान
-17 फरवरी 23 को नगीना के गांव किरतपुर में किशोरी अदिति को मारा
-4 मार्च 23 नहटौर के गांव बल्लाशेरपुर में मासूम पूर्वी को मारा
-18 मार्च 23 नगीना के गांव काजीवाला में मिथिलेश को मारा
-19 अप्रैल 23 को अफजलगढ़ के गांव सीरवासचंद में तुंगल सैनी को मारा
-23 अप्रैल 23 की रात रेहड़ के गांव उदयपुर चांदपुर में मासूम अर्शी को घर से उठाकर मार डाला
-25 अप्रैल रेहड़ के गांव मूसापुर में खुशी छह वर्ष को ले गया और मार डाला
-26 अप्रैल सुबह घूमने निकले युवक राहुल को मारा
-21 जून को अफजलगढ़ के गांव मोहम्मदपुर राजौरी निवासी कमलेश देवी को उत्तराखंड की सीमा में मारा
-22 जून रेहड़ के गांव मच्छमार में गुलदार ने हमला कर दस वर्षीय बच्चे को मारा
-17 जुलाई को कोतवाली देहात गांव मखवाड़ा में महिला गुड्डी को मारा
-27 जुलाई को गांव तेलीपुरा में युवक 18 वर्षीय संदीप को मार डाला
-30 जुलाई को रेहड़ थाना क्षेत्र के ग्राम भटपुरा में बनैली नदी के पास जमना देवी 19 वर्ष को मार डाला
-02 अगस्त को सिंकदरपुर में जंगल गए एक व्यक्ति को मार डाला, उसका मांस भी खा गया
-27 अगस्त को अफजलगढ़ क्षेत्र के गांव शाहपुर जमाल में गुलदार ने एक महिला (70) की जान ले ली
-28 अगस्त को साहूवाला रेंज के गांव भोगपुर में लघुशंका करने गए 13 वर्षीय किशोर को मार दिया
-28 सितंबर को अफजलगढ़ के गांव माननगर शाहपुरजमाल में गुलदार ने बच्चे को मार डाला
-02 नवंबर को ग्राम हसनअलीपुर धर्मा उर्फ खत्रीवाला में 12 वर्षीय बालक जिगर को मार डाला

यह भी पढ़ें: किसानों का दर्द: 13 साल में बढ़े सिर्फ 140 रुपये, लागत हुई दो गुना, रिपोर्ट में देखिए BJP-SP और BSP का रिकॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed