फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sardar Vallabhbhai Patel's birth anniversary celebrated in educational institutions

शिक्षण संस्थानों में मनाई सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती

Tue, 01 Nov 2022 12:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 12:22 AM IST
विज्ञापन
Sardar Vallabhbhai Patel's birth anniversary celebrated in educational institutions
हल्दौर में सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती पर रैली निकालते प्राथमिक विद्यालय कादरपुर जसबंत के बच्चे। - फोटो : BIJNOR
शिक्षण संस्थानों में मनाई सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती
विज्ञापन

बिजनौर/ हल्दौर/ हीमपुर। जिले के सभी शिक्षण संस्थानों में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती भव्यता के साथ मनाई गई।
आरजेपी आर्य इंटर कालेज के प्रधानाचार्य कैप्टन बिशन लाल ने समस्त स्टाफ तथा छात्रों के साथ मिलकर विद्यालय प्रांगण में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई। इस अवसर पर बिजनौर डीआईओएस रामाज्ञा कुमार, एडीआईओएस धर्मवीर सिंह, प्रधानाचार्य तथा समस्त स्टाफ में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। तत्पश्चात डीआईओएस रामाज्ञा कुमार ने शिक्षकों तथा छात्रों को राष्ट्रीय अखंडता एवं क्षमता को बनाएं रखने के लिए शपथ दिलाई। उप प्रधानाचार्य गयूर आसिफ, वीएस चौहान, सुधांशु वत्स, नरेंद्र सिंह बृजेश कुमार चंद्रहास सिंह आदि शिक्षक उपस्थित रहे।
हल्दौर नगर के शिक्षण संस्थानों में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। गहलौत कॉलेज हल्दौर प्रबंधक मानव मनोहर गहलौत, प्राचार्य पंकज सिंह ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। राजा हरवंश सिंह इंटर कॉलेज हल्दौर में एकता दौड़ कराई गई, जिसमें तूसा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। नगर के डॉ. फकीरचंद सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक कुमार आर्य, कार्यालय हेमराज सिंह, ऋषिपाल सिंह, अंकित कुमार आदि ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

हीमपुर दीपा स्थित दयानंद जनता इंटर कॉलेज हीमपुर दीपा में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। छात्र-छात्राओं की दौड़ प्रतियोगिता हुई, जिसमें विजेता छात्र-छात्राओं को मेडल देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपाइयों ने वितरण किए फल
हल्दौर नगर के मोहल्ला राजीवनगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर फल आदि वितरण किए। इस अवसर पर नगर मंडल अध्यक्ष दर्पण रावल, ऋषभ रस्तोगी, अनिल सिंह, पीयूष चौहान, सजीव वैस, शाश्वत रस्तोगी, सौरभ कुमार आदि कार्यकर्ता रहे।
सरकारी कार्यालयों में मनाई गई जयंती
हल्दौर ब्लॉक कार्यालय परिसर में स्थित सहकारी गन्ना विकास समिति में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई गई। समिति गन्ना सचिव ओमप्रकाश सिंह ने कर्मचारियों को कार्य को कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य करने की समस्त स्टाफ को शपथ दिलाई। इस अवसर पर महेंद्र सिंह, संजीव कुमार, रीमा देवी, ब्रजभान सिंह, आनंदराम, अजीत आदि मौजूद रहे। थाना परिसर में थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, एसआई राजेंद्र, भीम सिंह समेत समस्त स्टाफ ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र के सम्मुख श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ
कोतवाली देहात। ओम इंटरनेशनल स्कूल महेश्वरी जट में जयंती के अवसर पर विद्यालय में दौड़ प्रतियोगिता हुई। प्रधानाचार्य डॉ. सरजीत सिंह ने सरदार पटेल के जीवन पर प्रकाश डाला। प्रतियोगिता में कृष्णा, तन्मय, अगम, पलक, यश, इशांत, निकुंज व मनीष प्रथम रहे। उधर क्षेत्र के ग्राम नरेना उर्फ निजामपुर पदारथ में पवन चौधरी तथा जोन प्रभारी शैलेंद्र चौधरी ने जयंती मनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed