फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sanskars, culture invaluable fund of Brahmin society: Tiwari

संस्कार, संस्कृति ब्राह्मण समाज की अमूल्य निधि:तिवारी

Sat, 26 Dec 2020 10:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 10:53 PM IST
विज्ञापन
Sanskars, culture invaluable fund of Brahmin society: Tiwari
संस्कार, संस्कृति ब्राह्मण समाज की अमूल्य निधि:तिवारी
विज्ञापन

चांदपुर। महामना मदन मोहन मालवीय जयंती पर आयोजित ब्राह्मण सम्मेलन में मुख्य अतिथि पंडित जुगल किशोर तिवारी ने कहा कि संस्कार एवं संस्कृति ब्राह्मण की अमूल्य निधि है।

गांव नारनोर में पंडित मालवीय जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आईपीएस अधिकारी पंडित जुगल किशोर तिवारी ने कहा कि पंडित मालवीय जी ने व्रतवबंध (यज्ञोपवीत) शिखा एवं तिलक को अपना धर्म मान कर अंग्रेज जज के सर शब्द को अस्वीकार करते हुए पंडित शब्द के उद्बोधन पर गर्व किया। उन्होंने समाज को शिक्षित करने पर जोर दिया। विशिष्ट अतिथि अधीर कौशिक ने बच्चों को शिक्षित करने पर जोर दिया। भागवत प्रवक्ता पंडित पवन कृष्ण शास्त्री ने कहा कि धार्मिक मान्यता से शिक्षा का प्रचार और प्रसार होना अति आवश्यक है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरि जी ने कहा की समाज का उत्थान शिक्षा से है और शिक्षा तभी संभव है जहां पर शिक्षा रूपी मंदिर में सुयोग्य गुरुजनों के द्वारा अच्छी शिक्षा दी जाए। कार्यक्रम से पूर्व यज्ञ का आयोजन किया गया। इस दौरान एसपी सिटी लक्ष्मीनिवास मिश्र, पंडित पवन कृष्ण शास्त्री, विद्यालय संरक्षक अजय कुमार शर्मा, पातीराम शर्मा, डा.राम प्रसाद शर्मा, श्यामस्वरूप शर्मा, संदीप कौशिक, नरेश कौशिक, सोम प्रकाश, अर्जुन सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed