फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sangat gathered to pay obeisance to Sahibzadas

साहिबजादों को नमन करने के लिए उमड़ी संगत

Sun, 06 Nov 2022 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Sangat gathered to pay obeisance to Sahibzadas
नजीबाबाद के बड़िया में गुरुमति समागम में पहुंचे श्रद्घालु। - फोटो : NAZIBABAD
नजीबाबाद। गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादों की स्मृति में विशाल गुरुमति समागम बड़िया गुरुद्वारे में आयोजित किया गया। शबद गुरुबाणी के साथ शुरू हुए समागम में चारों साहिबजादों के त्याग और बलिदान को याद किया गया।
विज्ञापन

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा बड़िया के ग्रंथी ज्ञानी मंजीत सिंह, प्रधान सरदार गुरदेव सिंह, सचिव नरेंद्र सिंह संधू के नेतृत्व में बड़िया गुरुद्वारे में रविवार को गुरुमति समागम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कथावाचक शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अमृतसर पंजाब ज्ञानी जगदेव सिंह, ज्ञानी गुरभेज सिंह, ग्रंथी ज्ञानी मंजीत सिंह ने कथावाचन किया। कथावाचकों ने गुरु गोविंद सिंह के चारों साहिबजादों बाबा अजीत सिंह, बाबा जुझार सिंह, बाबा जोरावर सिंह, बाबा फतह सिंह के त्याग और बलिदान की गाथा का बखान करते हुए उन्हें नमन किया। रागी कीर्तन जत्था के भाई कवंल जीत सिंह, जोगिंदर सिंह ने शबद कीर्तन से संगत को निहाल किया। गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर भी सिख विद्वानों ने संगत को कथावाचन से निहाल किया।
विज्ञापन

गुरुमति समागम के समापन पर गुरु का लंगर बरताया गया। इस अवसर पर गुरुचरण सिंह, सरदार इकबाल सिंह, नरेंद्र पाल सिंह, अरवेल सिंह, पूर्व प्रधान सरदूल सिंह, रतनलाल, गुरमेज सिंह, दलवीर सिंह, गुरमीत सिंह, वरिंदर सिंह बांठ, सर्वदयाल सिंह, परमजीत, मंजिंदर सिंह, बीबी शिंदर कौर, बीबी अमरजीत कौर, बीबी जसविंदर सिंह कौर सहित बड़ी संख्या में सिख समाज के लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed