फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sandhya Jyoti Souvenir released

सांध्य ज्योति स्मारिका का विमोचन किया

Wed, 05 Jan 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Sandhya Jyoti Souvenir released
बिजनौर कलक्ट्रेट सभागार में सांध्य ज्योति स्मारिका का विमोचन करते डीएम व वरिष्ठ नागरिक संगठन के - फोटो : BIJNOR
बिजनौर। डीएम उमेश मिश्रा ने वरिष्ठ नागरिक संगठन के सदस्यों से प्रसिद्ध कवि दुष्यंत, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व उत्कृष्ट कार्य करने वालों को समाज के सामने लाने का आह्वान किया। उन्होंने सांध्य ज्योति स्मारिका का विमोचन भी किया।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि जिले के प्रसिद्ध कवि दुष्यंत, स्वत्रंता सेनानियों व समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को समाज के सामने लाने से जनता प्रेरित होगी। डीएम ने कहा कि जिले को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की कोशिश की जा रही है। कण्व आश्रम, विदुर कुटी, बैराज पीली डैम को विकसित किया जा रहा है। इसके साथ साहित्य, कला, इतिहास, स्वतंत्रता आदि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों के कार्यों को संकलित करने का कार्य भी किया जा रहा है ताकि उनके गौरवपूर्ण कारनामों को आमजन के सामने लाया जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बिजनौर क्लब को समाज के लिए हितकारी बनाने के लिए भी कार्य योजना बनाई गई है। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों से ऐतिहासिक स्थलों के विकास में योगदान देने की अपील की। इस दौरान अध्यक्ष जसवंत सिंह, महासचिव डॉ.चंद्रप्रभा गौतम, मीडिया प्रभारी महावीर सिंह जिघांला, डॉ.शोभा शर्मा, ईश्वरचंद्र अग्रवाल, एसपी रस्तोगी, राममोहन सिंह, सुरेश राजपूत, डॉ.सुरेशचंद्र तोमर, उमारानी, सेवानिवृत्त डीएसपी एमपी सिंह, हरपाल सिंह, डॉ.आरसी नारंग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed