फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sanctuary mass movement started on the banks of the Ganges

गंगा के तट पर शुरू हुआ स्वच्छता जन आंदोलन

Fri, 23 Mar 2018 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Fri, 23 Mar 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
Sanctuary mass movement started on the banks of the Ganges
नमामि गंगे की योजना के तहत सफाई करते जिलेवासी। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत बृहस्पतिवार को मां गंगा को निर्मल रखने के लिए जन आंदोलन शुरू किया गया। अधिकारियों, कर्मचारियों, समाजसेवियों व श्रद्धालु ने मां गंगा के बेटे के रूप में गंगा तट पर सफाई अभियान चलाया। गंगा की लहरों व तट के किनारे से कई टन कूड़ा एकत्र कर दूसरी जगह ले जाया गया। 
विज्ञापन

जनआंदोलन का शुभारंभ गंगा के तट पर आरती व पूजन कर किया गया। डीएम अटल कुमार राय ने कहा कि  गंगा हमारी जीवन दायिनी है। इसे साफ रखना हमारा कर्तव्य है। गंगा में पूजन के नाम पर सामग्री, पालिथीन, फूल मालाएं न डालें। अगर हम ऐसा नहीं करेंगे तो मां गंगा का पानी पहले की तरह निर्मल हो जाएगा। गंगा हमारी संस्कृति, आस्था का प्रतीक और धरोहर है।
विज्ञापन

नमामि गंगे योजना के निदेशक राजीव किशोर ने कहा हमारा कर्तव्य है कि किसी भी दशा में गंगा को अपवित्र न होने दें। उन्होंने कहा कि मुझे बिजनौर आकर बहुत अच्छा लगाए यहां पहले से ही कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। करीब साढ़े सात बजे से सेक्टर बांटकर गंगा घाट, श्मशान घाट व आसपास में चार हजार से अधिक जिलेवासियों ने सफाई अभियान चलाया। गंगा के तट पर पड़ा कूड़ा, पॉलिथीन, लकड़ी आदि बीनकर एकत्र की गईं। इन सबको गंगा की लहरों से दूर ले जाकर जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर उनमें दबा दिया गया। डीएम, सीडीओ समेत तमाम अधिकारियों ने खुद झाडू लेकर सफाई की। करीब 11 बजे तक सफाई अभियान चलाया गया। गंगा को साफ रखने के लिए शपथ ली गई। शपथ से जुड़े बोर्ड पर सभी ने हस्ताक्षर भी किए। इस दौरान एडीएम प्रशासन अवधेश मिश्र, एडीएम वित्त एवं राजस्व विनोद कुमार गौड़, जिला विकास अधिकारी संतोष कुमार, बेसिक शिक्षा अधिकारी महेशचंद, डीआईओएस राजेश कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी मनीष कुमार, ग्राम प्रधान, विद्यार्थी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यह ली शपथ 
-गंगा में कूड़ा कचरा व पॉलिथीन नहीं डालेंगे। 
-गंगा में पूजा सामग्री व मूर्तियां विसर्जित नहीं करेंगे। 
-हमेशा कपड़े के थैले का प्रयोग करेंगे। 
-खुले में शौच नहीं करेंगे 
-अपने क्षेत्र के गंगा के तट को साफ सुथरा रखेेंगे। 
-गंगा तट पर आने वालों को भी गंगा को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित करेंगे। 

पौधारोपण किया 
गंगा किनारे पौधरोपण भी किया गया। डीएम, सीडीओ, एनएसएस के विद्यार्थियों, नमामि गंगा योजना के जिला संयोजक सौरभ सिंघल ने गंगा किनारे पौधरोपण किया। एनसीसी कैडेट ने भी पौधे रोपे। गंगा स्वच्छता से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। 

कलाकृतियां बनाईं 
कछुआ, डॉल्फिन  घड़ियाल, मगरमच्छ आदि जीवों का वास है गंगा। ये गंगा की शुद्धता के भी प्रतीक माने जाते हैं। गंगा बैराज घाट पर शीशमहल के नीचे रेत में चित्रकारों डा.संजय साहनी, नौशाद अख्तर, सुरभि कौशिक आदि ने इनकी कलाकृतियां बनाईं। यह कलाकृति सभी के आकर्षण का केंद्र रहीं। डीएम ने भी इनकी प्रशंसा की। 

सभी का रहा सहयोग 
मां गंगा की सफाई के लिए हर वर्ग के लोग गंगा बैराज घाट पहुंचे। अभियान का समय साढ़े सात बजे का था, लेकिन सात बजे से ही वहां भीड़ जमा होने लगी। काफी संख्या में मुस्लिम भी गंगा घाट पहुंचे और श्रमदान किया। 

नहीं जलने दिया कूड़ा 
गंगा सफाई की शपथ से जुड़ी बातों का अभियान में ध्यान रखा गया। नहर के पास कुछ लोगों ने कूड़ा जलाया तो उसे रोका गया। श्रमदान करने के लिए तट पर मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था की गई थी। 


सम्मानित किया 
एक समाजसेवी संस्था ने नमामि गंगे योजना के लिए डीएम अटल कुमार राय, योजना के निदेशक राजीव किशोर, सीडीओ इंद्रमणि त्रिपाठी, महेशपाल, भाकियू जिलाध्यक्ष दिगंबर सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष राजपाल सिंह, जिला संयोजक सौरभ सिंघल को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed